Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी NHM संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन:बलिया में वेतन में देरी पर डीएम को सौंपा ज्ञापन, हर माह 7 तारीख तक भुगतान की मांग

    11 hours ago

    1

    0

    बलिया में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने वेतन भुगतान में लगातार देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी प्रतिनिधि को प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे 'नो पे-नो वर्क' की थीम पर कार्य बंद कर देंगे। संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लगभग 1.50 लाख संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें माह जुलाई 2025 से ही मासिक मानदेय का समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। अक्सर एक महीने का मानदेय दो या उससे अधिक महीनों के बाद प्राप्त होता है। कर्मचारियों के अनुसार, SNA स्पर्श पोर्टल आने के बाद 'कभी लिमिट शून्य' तो 'कभी बिल फेल' अथवा 'जनपद में बजट की अनुपलब्धता' जैसे कारण बताए जाते हैं। मानदेय मिलने में लगातार देरी के कारण अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस आर्थिक तंगी से परेशान होकर कुछ कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या के प्रयास की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिसे संघ ने दुखद और चिंताजनक बताया। प्रांतीय संगठन ने पिछले लगभग छह महीनों में कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता और पत्राचार किया है, लेकिन मानदेय भुगतान व्यवस्था में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। यह स्थिति न केवल अमानवीय है, बल्कि विभागीय व्यवस्था की गंभीर विफलता को भी दर्शाती है। संघ ने मांग की है कि NHM के तहत कार्यरत सभी संविदा कर्मचारियों के मानदेय का प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त, बिल फेल, लिमिट शून्य और बजट जैसी तकनीकी/प्रशासनिक समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट एवं बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। कर्मचारियों ने सभी लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने और भविष्य में मानदेय विलंब की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समयबद्ध भुगतान SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी करने की भी मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता है, तो जनपद के समस्त संविदा कर्मचारी 'नो पे-नो वर्क' की थीम पर कार्य बंद कर जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कप्तानगंज में ट्रक में मिला महराजगंज के युवक का शव:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
    Next Article
    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भदोही दौरे पर:सीएचसी का निरीक्षण किया, UGC सवाल पर SIR का जिक्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment