Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार चोरी का प्लान फेल, चार आरोपी गिरफ्तार:धक्का देने पर खंभे से टकराई, स्टार्ट कर भागे तो खराब हुई कार

    1 hour ago

    2

    0

    शाहजहांपुर पुलिस ने कार चोरी के आरोप में एक नाबालिग सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले कार को धक्का देकर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह एक खंभे से टकरा गई। बाद में जब उन्होंने उसे स्टार्ट कर भगाने का प्रयास किया, तो कार खराब हो गई और वे उसे छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन सभी को पकड़ा है। यह मामला थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रेती इलाके का है। यहां के निवासी निखिल गुप्ता के परिवार में शादी थी, जिसके चलते उन्होंने अपनी कार घर से कुछ दूरी पर खड़ी की थी। दो दिन बाद जब उन्हें कार नहीं मिली, तो काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित निखिल गुप्ता ने दो दिन पहले थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने कार खड़ी होने वाले स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी में कुछ युवक कार चोरी करते हुए दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अहमदपुर रेती निवासी रितिक जोशी, विशाल, राजा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चाबी की मदद से कार का गेट खोला और बैटरी के तार निकाल दिए थे। उन्होंने कार को धक्का देकर कुछ दूर आगे बढ़ाया, लेकिन वह एक खंभे से टकरा गई। इसके बाद जब उन्होंने कार को स्टार्ट कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो हरदोई चौराहा के पास आकर कार बंद हो गई। पकड़े जाने के डर से वे कार छोड़कर भाग गए थे। अगले दिन वे फिर से कार देखने आए थे। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में क्या AC फटने से भयंकर आग लगी:ज्यादा गर्मी में AC में ब्लास्ट क्यों हो जाता है, इससे बचने के क्या तरीके
    Next Article
    आजमगढ़ में फूंका गया कुलपति का पुतला:महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment