Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार की टक्कर से अवारा गौवंश की मौत:कन्नौज में हाजीगंज रोड पर हादसे में कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित निकल गया

    14 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में आवारा घूम रहे गौवंश से कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक कार चालक वहां से जा चुका था। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक एक गाय उसके सामने आ गई और कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीड़ एकत्र होने से पहले ही कार चालक वहां से निकल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मियों को गाय के शव को दफनाने के लिए सूचना दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर दिनभर आवारा गौवंश घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। कभी बाइक सवार तो कभी कार चालक इनसे टकराकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा गौवंशों को गौशाला में भेजने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में महिलाओं का चेन चोर गैंग एक्टिव:मौका देखकर बाजार और ई-रिक्शा में उड़ाईं सोने की चेन: पुलिस सीसीटीवी से जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में जलवा क्लब के बाहर जमकर मारपीट:पार्टी के दौरान पैर लगने पर बवाल, 2 माह पहले झगड़े के बाद हुई थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment