Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जलवा क्लब के बाहर जमकर मारपीट:पार्टी के दौरान पैर लगने पर बवाल, 2 माह पहले झगड़े के बाद हुई थी हत्या

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में क्लब जलवा के बाहर शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। उपद्रवियों बेल्टों से एक दूसरे पर लगातार हमला करते रहे। इस दौरान पुलिस वहां से नदारत दिखी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तमाम तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित जलवा क्लब के बाहर का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में 4 से 5 लड़के परिसर में ही एक दूसरे पर बेल्टें व लात घूसे चला रहे हैं। इसके साथ ही गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि वीडियो कब की है इसकी पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है घटना में इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह का कहना है मामले की जानकारी नहीं है। दोनों पक्षों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पुलिस सूत्रों की मानें तो सलीम और आदित्य नाम के लड़कों पर 151 की कार्रवाई की गई है। पार्टी के दौरान पैर लगने को लेकर बवाल हुआ था। पुलिस रहती है नदारद विभूतिखंड इलाके में देर रात 3 बजे तक पार्टी चलती है। इस दौरान रोजाना वहां पर मारपीट की घटना सामने आती हैं, लेकिन पुलिस नदारत रहती है। जिसके चलते पहले भी कई बड़ी घटनाएं हो चुके हैं। अयोध्या निवासी शिवम सिंह 25 मई को अपने दोस्तों नीलेश और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ आए थे। देर रात तक सभी ने विभूति खंड स्थित जलवा क्लब में पार्टी की। 26 मई सुबह करीब तीन बजे सभी क्लब से बाहर निकले। क्लब के बाहर बाइक सवार तीन युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी। शिवम ने एक बार उन्हें सिगरेट दे दी। तीनों युवकों ने दोबारा सिगरेट मांगी तो शिवम ने देने से मना कर दिया। इस पर तीनों युवकों ने उनकी पिटाई कर दी और बाइक से भाग गए। शिवम ने अपने परिचित आशीष को कॉल करके झगड़े की जानकारी दी। आशीष ने उनसे विवाद खत्म करके घर जाने के लिए कहा। इसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ घर जाने लगे। रास्ते में कठौता झील रोड पर एलपीएस स्कूल के पास बाइक सवार तीनों युवक दोबारा आ गए। उन्होंने शिवम की कार पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे उन्हें कार रोकनी पड़ी। शिवम कार से बाहर निकले। तभी दबंगों ने ईंट व पत्थरों से हमला कर दिया। जो शिवम के सिर में जाकर लगा। इसके बाद इलाज के दौरान शिवम के मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की टक्कर से अवारा गौवंश की मौत:कन्नौज में हाजीगंज रोड पर हादसे में कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित निकल गया
    Next Article
    Ramayana Trailer Launch: रामायण फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भगवान राम बने रणबीर कपूर ने क्यों पहने रखा काला चश्मा, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment