Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार में जिंदा जले पिता-पुत्र... VIDEO:छिंदवाड़ा में बोलेरो से टकराने के बाद CNG टैंक में धमाका; बाहर निकलने का मौका नहीं मिला

    4 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बोलरो से टकराकर कार के CNG टैंक में ब्लास्ट होने से आग लग गई। भीषण हादसे में पिता-पिता पुत्र की कार के अंदर की जलकर मौके पर मौत हो गई। कार में जिंदा जलने का वीडियो भी सामने आया है। हादसा कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान 61 वर्षीय अमृत सिंह और 22 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह के रूप में की गई है। WCL के रिटायर्ड कर्मचारी थे। छिंदवाड़ा के परासिया के दिघावानी में पत्नी, बेटा और भाई रहते हैं। उत्तर प्रदेश में पुश्तैनी गांव गए थे। वहां से लौट रहे थे। घर पहुंचने से 40 किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गए। बेटा चला रहा था कार, झपकी आने से हादसा स्थानीय लोगों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। कार अमृत सिंह के बेटे अरुण सिंह चला रहा था। लंबा समय तक ड्राइविंग करने की वजह से रात करीब 3 बजे ड्राइवर को झपकी आ गई। गाड़ी बकाबू हो गई। सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराई। इसके बाद जय अम्बे गैरेज के सामने खड़ी बोलेरो से जा भिड़ी। इस दौरान कार में लगे CNG सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार में सवार पिता-पुत्र को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। आग इतनी भयानक थी कि गैरेज में खड़ी दो अन्य गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… आग बुझाने तक दोनों शव जल चुके थे हादसे के बाद जय अम्बे गैराज के ऑपरेटर ने तुरंत कुंडीपुरा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तकपिता-पुत्र के शव पूरी तरह जल चुके थे। कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि वे छिंदवाड़ा के गुरईया में नया मकान बनावा रहे थे। कुछ समय बाद वे यहां शिफ्ट होने वाले थे। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि देर रात गाड़ी चलाते समय झपकी आना हादसे का मुख्य कारण था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। …………………………… शहडोल में मां के सामने जिंदा जला बेटा, मकान में आग लगी शहडोल में कच्चे मकान में आग लग गई, जिसमें एक युवक जिंदा जल गया। युवक की मां वहीं मौजूद थी, लेकिन उसे बचा नहीं पाई। उसकी आंखों के सामने ही बेटे की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के 3 बजे की है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी:RSS पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की; जनहित के लिए सुझाव लिए
    Next Article
    तुम एक खामेनेई मरोगे हर घर से खामेनेई निकलेगा:प्रयागराज में महिलाओं ने कहा- हमारा रहबर मरा, लोगों ने हाथों में तस्वीर लेकर प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment