Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार में राघव ने सरेआम शहनाज को गोद में बैठाया:धक्का-मुक्की के बीच मजबूती से हाथ थामे रखा; रिलेशनशिप किया कन्फर्म

    1 day ago

    1

    0

    एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आईं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। जिसमें शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया। हालांकि, दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, जो वीडियो सामने आए, उनमें राघव और शहनाज दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आए। भारी भीड़ के बीच राघव और शहनाज बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शहनाज का बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वह गिरने से बच गईं। गौरतलब है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में है। दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव की अपकमिंग फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ। ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को हुआ था। आज वह 35 साल के हो गए हैं। गुरुवार को मुंबई में हुई राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए। देखें राघव की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें- …………………. राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फटे जूतों के वायरल वीडियो पर सनी देओल की फिरकी:इवेंट में बोले- किसी ने जूते की फोटो नहीं लेनी, धर्मेंद्र जैसी शर्ट पहनकर पहुंचे
    Next Article
    राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment