Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत:भोगांव में लिंटर का काम करने जा रहे थे ,चालक फरार

    19 hours ago

    1

    0

    भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान ग्राम नगला कमल निवासी गिरजा शंकर (65 वर्ष) पुत्र रूप लाल और ग्राम रुई निवासी विश्राम सिंह (45 वर्ष) पुत्र केदार सिंह के रूप में हुई है। दोनों मकानों में लिंटर डालने का काम करते थे। वे शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम रुई से भोगांव की ओर जा रहे थे। रुई मेला के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मजदूरों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी:लोक भवन से किया शुभारंभ; कहा- 2017 के बाद यूपी को दंगा-कर्फ्यू वाले राज्य से ‘सेफ यूपी’ बनाया
    Next Article
    जाति जनगणना में कॉलम बढ़ाने की मांग:यूजीसी, टेट मुद्दों पर राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment