Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:अचलगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, होटल में करता था काम

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई। बदरका के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक सुमित कुमार (19) पुत्र श्री पाल, सिकंदरपुर करण, थाना अचलगंज, उन्नाव का निवासी था। वह लुधियाना में एक होटल में खाना बनाने का काम करता था और 10 तारीख को वापस लुधियाना जाने वाला था। यह घटना रविवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। सुमित अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी अचलगंज क्षेत्र के बदरका के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुमित को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर से स्टंट करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई:लापरवाही पर नाबालिग के पिता और मालिक हिरासत में, वाहन सीज
    Next Article
    बंद मकानों में चोरी करने वालों को पकड़ा:लाखों के जेवर बरामद, लखनऊ पुलिस ने 100 CCTV खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment