Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद मकानों में चोरी करने वालों को पकड़ा:लाखों के जेवर बरामद, लखनऊ पुलिस ने 100 CCTV खंगाले

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ की कैसरबाग पुलिस ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने करीब 15 किलोमीटर के दायरे में लगे 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद गिरोह तक पहुंच बनाई। डीसीपी पश्चिमी के निर्देशन में कैसरबाग पुलिस ने शनिवार तड़के रोजगार भवन के सामने से करन वर्मा, सुशील सोनी और मोहम्मद आजम उर्फ रानू को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी शहर में घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे। मकबूलगंज के बंद मकान को बनाया था निशाना पुलिस के मुताबिक 28 अप्रैल को मकबूलगंज निवासी निरुपमा श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनके घर का कुंडा तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। इसके बाद कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, स्थानीय मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहम्मद आजम ने बंद पड़े मकान की रेकी की थी। इसके बाद तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। बाइक से करते थे रेकी आरोपियों ने बताया कि वे UP 32 KL 2194 नंबर की बाइक से इलाके में घूमकर बंद घरों की पहचान करते थे। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 392.65 ग्राम सोने के 38 आभूषण, 217.78 ग्राम चांदी के 19 आभूषण और 8870 रुपए नकद बरामद किए हैं। बरामद जेवरों की कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील सोनी, करन वर्मा और मोहम्मद आजम पर लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी, बरामदगी और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:अचलगंज क्षेत्र में हुआ हादसा, होटल में करता था काम
    Next Article
    अंग्रेजी में PHD, तीन साल NDA में रहे टीचर:मैले कपड़े भिखारी जैसा हुलिया, अंग्रेजी सुन हैरान रह गए GST कमिश्नर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment