Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:शादी से लौट रहे थे, औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा

    11 hours ago

    1

    0

    औरैया में बुधवार देर रात में निचली गंग नहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के मां-बाप समेत बेटे की मौत हो गई। व्यापारी का परिवार आरैया में शादी समारोह शामिल होकर इटावा लौट रहा था। इसी दौरान रूरा–सैफई मार्ग पर कार नहर में जा गिरी। वहीं गुरुवार सुबह करीब 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। शक होने पर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया और डायल 112 पर सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और ट्रैक्टर व जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार से एक महिला और दो युवक के शव बरामद किया। मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास का है। पहले देखिए 3 तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला…. जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर अछल्दा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात कार सवार 3 लोग तुरुकपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर उनकी कार सड़क किनारे स्थित नहर में जा गिरी। रात अधिक होने के कारण घटना की तत्काल जानकारी किसी को नहीं हो सकी और कार सवार तीनों लोग नहर में डूब गए। वहीं गुरुवार सुबह हादसे में कार सवार एक महिला और दो व्यक्ति को बाहर निकाला। पूरी रात पानी में डूबे रहने के कारण शव फूल चुके थे। तीनों को सीएचसी अछल्दा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राजीव कुमार पोरवाल (60) पुत्र राम किशन, उनके पुत्र शिवम (27) और मधु गुप्ता (55) के रूप में हुई है। तीनों इटाला के बाबरपुर क्षेत्र के निवासी थे। राजीव कुमार पोरवाल उर्फ राजीव कुमार भरथना के मोतीगंज क्षेत्र में दाल का व्यापार करते थे। बुधवार को औरैया में शादी में शामिल होने के बाद देर रात इटावा वापस जा रहे थे। रात भर पानी में डूबे रहने के कारण शव फूला गुरुवार सुबह करीब 7 बजे जब कुछ राहगीर वहां से गुजर रहे थे तो उनकी नजर नहर में पड़े कार के टायर पर पड़ी। शक होने पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। वहीं देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अछल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की मदद से डूबी हुई कार को बाहर निकलवाया। कार से एक महिला और दो व्यक्ति के शव बरामद किए गए। पूरी रात पानी में डूबे रहने के कारण शव फूल चुके थे। तीनों को तत्काल सीएचसी अछल्दा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे बिधूना सीओ पुनीत मिश्रा ने घटना की जांच पड़ताल की। घटना की सूचना पर डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया- ग्रामीणों ने नहर में कार को देखकर डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने घटना पर पहुंच कार को निकाला। कार में एक महिला और दो पुरुष थे, जिनकी मौत हो चुकी थी। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में लुटेरे से भिड़ी बैंक मैनेजर की पत्नी...VIDEO: जैकेट पकड़कर लड़ती रही, धक्का देकर चेन लेकर भागा लुटेरा लखनऊ में एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई। उसका जैकेट पकड़कर चेन वापस लेने की भरसक कोशिश की। महिला को अकेला जूझता देख मोहल्ले के लोग दौड़े। यह देखकर बदमाश ने महिला को तेज धक्का दिया और चेन लेकर फरार हो गया। घटना पास ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। घटना वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-11 में मंगलवार सुबह हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार कार दीवार तोड़ पेट्रोल पंप में घुसी, Video:जालौन के कोंच में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
    Next Article
    लापता युवक का शव तालाब में मिला:शिवरात्रि के दिन दोस्तों के साथ घर से निकला था, हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment