Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार पर पलटा कंटेनर, पति-पत्नी, मां और ड्राइवर की मौत:देहरादून में कटर से काटकर निकाली बॉडी; 6 साल के बच्चे को पुलिस ने जिंदा निकाला

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के वकील की देहरादून में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनकी मां, पत्नी और ड्राइवर की भी जान चली गई। जबकि, उनका 6 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वकील विशेष कपूर (38) मूल रूप से देहरादून के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी निशा आनंद कपूर (38), बेटे माहेर कपूर (6), मां किरण कपूर (68) और ड्राइवर नीरज (40) के साथ कार से घर जा रहे थे। बुधवार शाम कार देहरादून के मोहब्बेवाला इलाके में पहुंची थी। तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कंटेनर को कार के ऊपर से हटाया। पुलिस ने बाहर से आवाज लगाई, लेकिन कार के अंदर कोई हलचल नहीं हुई। पुलिस को लगा कि कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को कार के अंदर हलचल दिखाई दी। तभी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने धीरे-धीरे कार के हिस्सों को हटाया और बच्चे को बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने कटर मंगवाकर कार की बॉडी काटी और चारों शवों को बाहर निकाला। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के जीपीओ रोड स्थित गोकुल एनक्लेव कॉलोनी निवासी विशेष कपूर सेल टैक्स के अधिवक्ता थे। कोर्ट रोड पर उनका कार्यालय है। वह दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई दीपेश कपूर देहरादून में रहता है और बिल्डर है। विशेष का परिवार वर्ष 2004 में मिशन कंपाउंड में रहता था। करीब चार साल पहले ही परिवार गोकुल एनक्लेव स्थित नए घर में शिफ्ट हुआ था। बुधवार शाम करीब चार बजे विश्वेश अपनी मां किरण, पत्नी निशा और छह वर्षीय बेटे माहेर के साथ घर से निकले थे। परिवार को देहरादून में रहने वाले छोटे भाई दीपेश की गर्भवती पत्नी से मिलने जाना था। इसके लिए उन्होंने किराए पर चालक रखा था। कार चालक नीरज चला रहा था। परिवार में जल्द ही एक नई खुशखबरी आने वाली थी। सभी दीपेश की गर्भवती पत्नी का हाल जानने और परिवार के आने वाले नए सदस्य से मिलने की उम्मीद लेकर निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस बोली- ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया था सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मोहब्बेवाला चौक में दिन में 3:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक कंटेनर ट्रक की चपेट में एक i20 वाहन आ गया। जिसमें एक परिवार सहारनपुर से देहरादून आ रहा था। इसमें जब गंभीर रूप से घायलों को कोरोनेशन भेजा गया, तो वहां पर ड्राइवर, मां और बेटे-बहू की मौत हो गई। 6 साल का बच्चा जिंदा बचा है। उसकी स्थिति ठीक है। ------------ यह खबर भी पढ़ें… शरजील बोले- स्टूडेंट्स का निलंबन वापस लो:नशरा नईम ने कहा- 8 साल के जुल्मों का हिसाब लेंगे, AMU में चुनाव से पहले फाइनल स्पीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव से पहले फाइनल स्पीच कार्यक्रम हुआ। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PET देने अलीगढ़ आया कानपुर देहात का युवक लापता:आखिरी बार पिता से हुई थी बात; फोन उठाने वाले ने बताया-उल्टी कर रहा है, FIR
    Next Article
    PDA ने 10 बीघे में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की:प्रयागराज में दो जगह कार्रवाई; आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment