Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार से हुड़दंग मचाने पर भाकियू जिला अध्यक्ष गिरफ्तार:मेरठ में शिकायत मिलने पर अराजनैतिक संगठन के आकाश सिरोही और एक साथी पर कार्रवाई

    12 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एनएच-58 पर लापरवाही और खतरनाक तरीके से हूटर बजाकर कार चलाने वाले भाकियू अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष और उसके एक साथी को बीती शाम पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार उनको सूचना मिली कि एक काले रंग की कार एनएच-58 पर लगातार हूटर बजाते हुए तेज और लापरवाही से दौड़ाई जा रही है, जिससे सड़क पर कई वाहन दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गए। सूचना पर उपनिरीक्षक कपिल देव वर्मा फैंटम पर तैनात हेड कांस्टेबल अखिलेश और कांस्टेबल नितिन राणा के साथ सरधना फ्लाईओवर के पास पहुंचे। वहां कार नंबर UP-15 ER-5683 को रोक लिया गया। कार में सवार चालक की पहचान भाकियू अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही और नंगलाताशी निवासी उसके साथी अनुज कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक कार को खतरनाक तरीके से चलाते हुए लगातार हूटर बजा रहे थे, जिससे हाईवे पर चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी और राहगीरों की जान को खतरा पैदा हो रहा था। पुलिस ने जब वाहन के कागजात मांगे तो चालक उन्हें दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने कार को मौके पर ही सीज कर थाने भिजवा दिया और कानूनी कार्रवाई करते हए मुकदमा दर्ज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंजाकला ब्लॉक में आवासीय भवनों को 2.28 करोड़ स्वीकृत:शासन ने पहली किस्त के रूप में 9 लाख रुपये जारी किए
    Next Article
    एटा में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बरामद किया अवैध तमंचा, युवक को भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment