Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बरामद किया अवैध तमंचा, युवक को भेजा जेल

    13 hours ago

    1

    0

    एटा पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह गिरफ्तारी थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध तमंचा भी बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर दर्ज अभियोग में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ थाना स्तर पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देश पर जनपद में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित चल रहे आरोपी राजवंश पुत्र कप्तान सिंह को गिरफ्तार किया। राजवंश को शांति नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा से पकड़ा गया। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक पारस त्यागी और कांस्टेबल टिंकू शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार से हुड़दंग मचाने पर भाकियू जिला अध्यक्ष गिरफ्तार:मेरठ में शिकायत मिलने पर अराजनैतिक संगठन के आकाश सिरोही और एक साथी पर कार्रवाई
    Next Article
    संभल में गैस की किल्लत नहीं, बुकिंग से उपभोक्ता परेशान:मोबाइल कॉल्स नहीं व्हाट्सएप मैसेज से बुकिंग हो रही, OTP के बाद डिलीवरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment