Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार सवारों ने डंपर चालक-परिचालक को किडनैप किया:कानपुर हाईवे पर वाहनों के टकराने के बाद विवाद हुआ, पुलिस के पीछा करने पर छोड़ा

    13 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात डंपर और कार की टक्कर के बाद विवाद हो गया। मुआवज़े को लेकर हुए झगड़े में कार सवारों ने डंपर चालक अनिल यादव और परिचालक रणधीर सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने सोमवार को दोनों को बरामद कर लिया। घटना रामादेवी फ्लाईओवर के ऊपर हुई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मुआवज़े को लेकर कहासुनी शुरू हुई, आरोप है कि कार सवारों ने डंपर चालक और परिचालक की पिटाई की। उन्हें जबरन अपनी कार में बिठाकर फतेहपुर की ओर ले गए। बाद में आरोपियों ने दोनों को एक टोल प्लाज़ा के पास छोड़कर प्रयागराज की दिशा में भाग निकले। अकबरपुर के खलीलपुर निवासी डंपर मालिक अजीत सिंह ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनकी शिकायत के अनुसार, उनके डंपर (UP77AN6875) के चालक अनिल यादव और परिचालक रणधीर सिंह भाड़ा लेकर जा रहे थे। तभी कार नंबर UP70 CK6598 से टक्कर हो गई। चालक अनिल ने मालिक को फोन पर बताया था कि कार चालक नुकसान की भरपाई के बहाने मारपीट कर उन्हें जबरन कार में बिठा रहा है। घटना के बाद से चालक और परिचालक के मोबाइल बंद हो गए थे। शिकायत मिलने के बाद चकेरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने रामादेवी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें कार प्रयागराज की ओर जाती दिखी। फतेहपुर के बड़ौरी टोल प्लाज़ा पर लगे कैमरों की जांच करने पर कार, आरोपी और चालक-परिचालक तीनों दिखाई दिए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चालक और परिचालक को टोल प्लाज़ा के बाद उतार दिया था। सोमवार को पुलिस ने चालक और परिचालक को बरामद कर लिया। कार की नंबर प्लेट से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। घटना शनिवार रात करीब 11:30 बजे की है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि चालक और परिचालक दो दिन तक कहां रहे, उनके मोबाइल बंद क्यों थे, और एफआईआर दर्ज होने के बाद वे पुलिस तक कैसे पहुंचे। पुलिस इस मामले की कई कोणों से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सड़क हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत:परिवार में दोनों थे इकलौते, एक्सीडेंट के बाद पैसे और सोने और चांदी के ज्वेलरी चोरी
    Next Article
    जौनपुर में 28वीं सालाना मजलिस व जुलूस संपन्न:शिया पंजतनी कमेटी ने कदम रसूल इमामबाड़े में किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment