Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी मेरे साथ गंदा काम करता था, मार डाला:हापुड़ में चाकू से गला रेता, नौकर बोला- 22 दिन से दरिंदगी कर रहा था

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 42 साल के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी की हत्या उसके गोदाम में काम करने वाले नौकर ने की थी। पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने बताया कि वह कारोबारी के यहां करीब 22 दिन से काम कर रहा था। इस दौरान मेरे साथ रोज कुकर्म होता था। इससे मैं काफी परेशान हो गया था। इसी वजह से मैंने 2 दिन पहले किचन से एक चाकू ले लिया था। रोज की तरह मालिक ने मुझे गोदाम पर बुलाया। मैं उस दिन चाकू लेकर गोदाम पहुंचा। रात के समय मालिक के गले पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी। यह मामला बाबूगढ़ थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने शनिवार को कारोबारी विनोद पाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में उसके ही नौकर रितिक (20) को गिरफ्तार किया है। रितिक ने बताया कि विनोद पाल (42) संस्कार कॉलोनी में रहते थे। बछलोता रोड पर अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से उनका गोदाम था। रितिक ने बताया कि वह करीब 20 दिन से वहां काम कर रहा था। शाम को मालिक पहले उसे शराब पिलाता था और फिर कुकर्म करता था। इसी बात से वह काफी परेशान हो गया था। शराब पिलाकर कुकर्म करके कोशिश पर हत्या रितिक ने बताया- गुरुवार (12 मार्च) को भी विनोद पाल ने मुझे गोदाम पर बुलाया। उस दिन मैं घर से चाकू लेकर आया था। गोदाम पहुंचने पर मुझे शराब पिलाई। फिर विनोद ने मेरे साथ कुकर्म करने की कोशिश की। जब मैंने इसका विरोध किया और बात नहीं मानी, तो उसने चाकू से हमला कर विनोद पाल की हत्या कर दी। फिर मैं वहां से भाग गया। वहीं, 13 मार्च को सुबह देर तक विनोद पाल के घर नहीं आने पर घरवाले गोदाम पहुंचे। वहां देखा कि गोदाम के अंदर ही उनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने 2 दिन के अंदर नौकर को गिरफ्तार किया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी केजी सिंह के निर्देश पर बाबूगढ़ थाना पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। जांच और साक्ष्यों के आधार पर टीम ने गांव छपकौली के रहने वाले रितिक को गिरफ्तार कर लिया। एक साल पहले ही खोली थी दुकान विनोद पाल के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। विनोद ने एक साल पहले ही अभय इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान खोली थी। दुकान और गोदाम पर 2 अन्य नौकर भी काम करते थे। एसपी केजी सिंह ने बताया कि रितिक ने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का जला हुआ मोबाइल फोन, आरोपी के जले हुए खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें सिलेंडर के लिए बुजुर्ग फूट-फूटकर रोए, बोले- दिल का मरीज हूं, 3 दिन से चक्कर काट रहे यूपी में रसोई गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 73 साल के बुजुर्ग विष्णु कुमार मिश्रा फफक कर रोने लगे। सिर पकड़कर बोले- मैं सुबह 6 बजे से लाइन में लगा हूं। दिल का मरीज हूं। एक बेटी है, जो बाहर काम करने के लिए चली जाती है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में रोबोट ने किया डांस, VIDEO:हथेली जैसा ड्रोन देख लोग हैरान, 'सुल्तान' ने लगाई दौड़
    Next Article
    माधौगढ़ विधायक बोले–विकास का कोई अंत नहीं होता:मूलचंद्र निरंजन ने कहा–जरूरत पड़ी तो सरकारी कोल्ड स्टोर बनवाएंगे, टिकट का फैसला पार्टी का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment