Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माधौगढ़ विधायक बोले–विकास का कोई अंत नहीं होता:मूलचंद्र निरंजन ने कहा–जरूरत पड़ी तो सरकारी कोल्ड स्टोर बनवाएंगे, टिकट का फैसला पार्टी का

    3 hours ago

    1

    0

    जालौन की माधौगढ़ विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक बने मूलचंद्र निरंजन का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्र में सड़क, पुल, शिक्षा और सिंचाई के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। मेरा मानना है कि विकास का कोई अंत नहीं होता, लेकिन बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता दी गई। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने विधायक से खास बातचती की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। पहले सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं कमजोर थीं, लेकिन पिछले चार वर्षों में कई बड़े काम हुए हैं। उरई-कोंच-नदीगांव मार्ग का चौड़ीकरण हुआ और कई नदियों पर पुल बने, जिससे आवागमन आसान हुआ है। सवाल : सबसे बड़ा काम कौन-सा कराया? जवाब: कोंच नगर में महाविद्यालय की स्थापना बड़ी उपलब्धि है, जो इस सत्र से शुरू होगा। इसके अलावा उरई से कोंच होते हुए मध्य प्रदेश सीमा तक मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण भी बड़ा काम रहा। सवाल : कौन-सा काम अभी बाकी है? जवाब: कोंच नगर की पुरानी सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके पुनर्निर्माण के लिए सरकार से मांग की है और उम्मीद है जल्द इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। सवाल : क्या इस बार भी टिकट के दावेदार हैं? जवाब: मैं बचपन से भाजपा का कार्यकर्ता हूं। पार्टी और नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। सवाल: क्या इस बार टिकट मिलेगा? जवाब: टिकट का फैसला पार्टी करती है। संगठन के सर्वे और निर्णय को मैं स्वीकार करूंगा। सवाल : पचनद बैराज और सिंचाई को लेकर क्या प्रयास हुए? जवाब: बैराज परियोजना को लेकर सरकार के स्तर पर प्रयास किए गए हैं और यह प्रक्रिया में है। साथ ही नहरों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने का काम भी हुआ है। सवाल : क्षेत्र में बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए क्या किया गया? जवाब: बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को ऊंचे स्थानों पर आवासीय पट्टे दिलाए गए हैं। कटान रोकने के लिए कई जगह सुरक्षा दीवार भी बनवाई गई है। सवाल : मटर उत्पादन के बावजूद सरकारी कोल्ड स्टोरेज क्यों नहीं है? जवाब: क्षेत्र में निजी कोल्ड स्टोरेज पर्याप्त संख्या में हैं। अगर भविष्य में जरूरत महसूस होगी तो सरकारी कोल्ड स्टोरेज के लिए भी प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कारोबारी मेरे साथ गंदा काम करता था, मार डाला:हापुड़ में चाकू से गला रेता, नौकर बोला- 22 दिन से दरिंदगी कर रहा था
    Next Article
    बुलंदशहर में मौसम बदला:बादल छाए, तापमान 4 डिग्री गिरा; कल बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment