Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉरिडोर को लेकर सेवायतों में विवाद:कमेटी सदस्य ने कराई FIR , महिलाओं ने कहा कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्री कराने के लिए बना रहे दबाब

    1 hour ago

    1

    0

    बांके बिहारी कॉरिडोर को लेकर मंदिर के सेवायतों में आपस में विवाद बढ़ता जा रहा है। मंदिर के अधिकांश गोस्वामी जहां कॉरिडोर और न्यास के विरोध में हैं वहीं कुछ गोस्वामी इसके समर्थन में हैं। समर्थन करने वाले गोस्वामी और हाई पावर मैनेजमनेट कमेटी सदस्य ने विरोध कर रही गोस्वामी परिवार की महिलाओं के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज कराया तो महिलाओं ने कमेटी सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। यह था मामला बांके बिहारी कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही महिलाएं रविवार को हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के बिहारी पुरा स्थित पैतृक घर पहुंची। यहां उन्होंने किराए पर ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही चेतना से दिनेश गोस्वामी के बारे में जानकारी ली। किराएदार द्वारा दिनेश गोस्वामी के मौजूद न रहने की बात कही। इसके बाद वह कुछ देर रुकीं और चली गईं। यह लगाया था आरोप उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने घर पर पहुंच कर हंगामा किया और किरायेदार से कहा कि वह दिनेश गोस्वामी को जयपुर से आने पर जूतों से मारेंगी और घर को आग लगा देंगे। इस दौरान बाहर गली में कुछ पुरुष गोस्वामी भी खड़े थे। जो CCTV कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दिनेश गोस्वामी की तहरीर पर रेणु गोस्वामी,अंकित गोस्वामी के अलावा 15 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदद्मा दर्ज कर लिया। मुकदद्मा दर्ज होने से भड़की महिलाएं हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी सदस्य और मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी द्वारा मुकदद्मा दर्ज कराये जाने की जानकारी मिलते ही कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही गोस्वामी परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गयी। महिलाओं ने दिनेश गोस्वामी के खिलाफ मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि वह तो अपने अभियान के तहत डोर टू डोर कैम्पेन करने गयीं थीं। उनके घर में घुसे भी नहीं सब कुछ CCTV कैमरे में दिखाई दे रहा है। षड्यंत्र के तहत हो रहा सब कुछ विरोध करने पहुंची नीलम गोस्वामी ने बताया सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। यह सब पूर्व सुनियोजित साजिश के तहत षड्यंत्र रचकर किया जा रहा है। नीलम गोस्वामी ने बताया दिनेश गोस्वामी सोशल मीडिया पर उल्टा सीधा बोलते रहते हैं। जब से विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ है तभी से यह सब कुछ चल रहा है। नीलम गोस्वामी ने आरोप लगाया कि कहा जा रहा है कि रजिस्ट्री करिये तब यह मुकदद्मा वापस लेंगे। कुलटा किसके लिए कहा प्रदर्शन में शामिल एडवोकेट हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि इस तरह की झूठी FIR कर दवाव बनाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर दिनेश गोस्वामी ने कुलटा शब्द का प्रयोग किया है ,यह किसके लिए किया है। हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि वह जानना चाहते हैं यह केवल एक सदस्य का बयान है या पूरी कमेटी का। इस तरह की भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है,यह सहन नहीं किया जायेगा। किसी के घर जाकर बात करना अपराध है क्या बांके बिहारी मंदिर के मुख्य द्वार पर हुए प्रदर्शन में शामिल रेनू गोस्वामी ने बताया कि क्या किसी के घर जाकर बात करना अपराध है। रेनू ने बताया वह कमेटी के सदस्य हैं उनके घर पूछने गए थे कि आप इतने अपशब्द प्रयोग कर रहे हैं। जिस तरह के शब्द प्रयोग किये जा रहे हैं वह मानसिक प्रताड़ना वाले हैं,विरोध कर यही सभी महिलाओं की मानहानि की जा रही है। वीडियो में दिख रहा है गेट नॉक किया पुछा हैं या नहीं न मिलने के बाद वहां से चले गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों की दुनिया कब बन जाती है जानलेवा:गाजियाबाद केस से लें सबक, क्या भारत में बैन है कोरियन लव गेम; एक्सपर्ट्स से जानें पूरा सच
    Next Article
    किसान बोले-हमें कॉलेज बनने का भरोसा मिला था:BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान पर धरना दिया, उनके ही इशारे पर हम पीटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment