Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट खेलने से मना करने पर बैट से सिर फोड़ा,VIDEO:बस्ती में महिलाओं और बच्चों को घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो घायलों का इलाज जारी

    9 hours ago

    1

    0

    बस्ती में बच्चों को क्रिकेट खेलने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। हमलावरों ने घर के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बैट से एक महिला का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई महिलाएं और बच्चे भी मारपीट में घायल हो गए। बुधवार की शाम करीब चार बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हो रहा है। दरअसल, बगीचे में क्रिकेट खेल रहे बच्चों को मना करने पर विवाद शुरू हुआ था। समझाने के बाद भी बच्चे नहीं माने तो घर के मालिक ने एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडों और बैट लेकर जबरन घर में घुसे और हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पहले देखिए 2 तस्वीरें... अब पूरा मामला समझिए… बच्चों की डांट-फटकार से बढ़ा मामला घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कबरा डिहवा पुरवा गांव के रहने वाले रामसकल (55) के बगीचे के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। रामसकल ने बच्चों को वहां खेलने से मना किया, लेकिन जब बच्चे नहीं माने तो उन्होंने रंगीलाल के नाती को डांट लगाई। एक-दो थप्पड़ भी जड़ दिए और वहां से भगा दिया। बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। बच्चे की बात सुनकर रंगीलाल के परिजन आक्रोशित हो गए। नाराज लोगों ने लाठी-डंडों से रामसकल के घर पर धावा बोल दिया। जबरन घर में घुसकर मारपीट की। जान बचाकर भाग रही महिलाओं को दौड़ाया हमलावरों ने रामसकल के घर पहुंचते ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। जब रामसकल का बेटा अशोक(42) और बेटी माया(35) बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी रहम नहीं किया। हमलावरों ने अशोक और माया को लाठी-डंडों और बैट से बेरहमी से पीटा। जिससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले में माया के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर इतने आक्रोश में थे कि उन्होंने जान बचाकर भाग रही महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायलों को तत्काल बस्ती जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इस पूरी हिंसक झड़प का किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो में हमलावरों की साफ तौर पर दबंगई देखी जा सकती है। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। पुलिसिया कार्रवाई और कानूनी धाराएं घटना की सूचना मिलते ही मुंडेरवा पुलिस मौके पर पहुंची। रामसकल की पत्नी लालमती की तहरीर पर पुलिस ने नितेश, डॉक्टर, आकाश और अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष जावेद खान ने बताया- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं । जल्द ही सभी दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री से की भेंट:औरैया की सड़कों के विकास के लिए सौंपे प्रस्ताव
    Next Article
    डीपीएस के छात्रों का जेईई मेंस 2026 में अच्छा प्रदर्शन:20 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल की उच्च पर्सेंटाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment