Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीपीएस के छात्रों का जेईई मेंस 2026 में अच्छा प्रदर्शन:20 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल की उच्च पर्सेंटाइल

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के दीवान पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जेईई मेंस 2026 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 20 से अधिक विद्यार्थियों ने उच्च पर्सेंटाइल प्राप्त कर सफलता हासिल की, जिससे विद्यालय और जनपद का नाम रोशन हुआ। इन छात्रों ने मारी बाजी आरव कुमार ने 99.05 पर्सेंटाइल के साथ विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में शिवांशु कसाना (98.27), दिव्या वर्मा (97.91), केशव गर्ग (93.04), तुषार मित्तल (91.28), राघव गर्ग (89), प्रत्यक्ष गोयल (86.69), पीयूष मित्तल (86.69), कृष्ण गुप्ता (86.31), सूर्यांश बंसल (80.43), परी गर्ग (78.73) और स्नेहा गर्ग (76.92) शामिल हैं। उज्जवल भविष्य की कामना की विद्यालय की प्रबंध समिति की चेयरपर्सन ममता दीवान और डायरेक्टर एच. एम. राउत ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रधानाचार्या शुभ्रा अवस्थी ने बताया कि विद्यालय के छात्र हर साल जेईई मेंस, जेईई एडवांस, एनडीए, नीट और सीयूईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते रहे हैं। इस वर्ष भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस परंपरा को जारी रखा है। प्रधानाचार्या अवस्थी ने सीनियर कोऑर्डिनेटर नवेंदु गुप्ता और सभी शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन और समर्पण को इस सफलता में महत्वपूर्ण बताया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने की घोषणा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेट खेलने से मना करने पर बैट से सिर फोड़ा,VIDEO:बस्ती में महिलाओं और बच्चों को घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो घायलों का इलाज जारी
    Next Article
    बुलंदशहर में एसएसपी के आदेशों की अनदेखी:तबादले के बाद भी नरौरा थाने में जमे दो पुलिसकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment