Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री से की भेंट:औरैया की सड़कों के विकास के लिए सौंपे प्रस्ताव

    11 hours ago

    1

    0

    राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने लखनऊ में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राज्यमंत्री बृजेश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने औरैया जनपद की विभिन्न सड़कों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव सौंपे। सांसद गीता शाक्य ने मंत्री को दिए गए प्रस्तावों में जनपद की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों के नवनिर्माण, डामरीकरण तथा मरम्मत कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि खराब सड़कों के कारण आमजन, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मंत्री से इन सभी प्रस्तावित सड़कों के कार्यों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को जल्द आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने की बात कही। सांसद की इस पहल से औरैया जनपद में सड़क विकास को गति मिलने और क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती:शहरमें निकली ज्योति रैली, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
    Next Article
    क्रिकेट खेलने से मना करने पर बैट से सिर फोड़ा,VIDEO:बस्ती में महिलाओं और बच्चों को घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, दो घायलों का इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment