Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेट मैच की कहासुनी पर मारपीट का VIDEO:कौशांबी में युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, घटना CCTV में कैद

    11 hours ago

    1

    0

    कौशांबी जिले में क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पिपरी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव की है। पीड़ित दीपक पटेल, पुत्र स्वर्गीय माल बाबू, निवासी पुरैनी ने बताया कि 11 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से पैसे निकालकर बाहर आ रहा था। तभी गांव के ही गोलू और उसके 5-6 साथियों ने उसे घेर लिया। दीपक के अनुसार, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में दीपक के सिर में गंभीर चोट आई है। वह किसी तरह मौके से भाग निकला, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आधा दर्जन युवक लाठी-डंडों से लैस होकर दीपक पर हमला करते साफ दिख रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारपीट की यह घटना क्रिकेट मैच के दौरान हुई पुरानी कहासुनी की रंजिश का परिणाम है। पीड़ित की तहरीर पर नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में आयकर विभाग का आउटरीच प्रोग्राम:300 छात्रों को दी अहम जानकारी, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त हुए शामिल
    Next Article
    बांदा PWD इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:करोड़ों के गबन, अनियमितताओं की सतर्कता जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment