Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में आयकर विभाग का आउटरीच प्रोग्राम:300 छात्रों को दी अहम जानकारी, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त हुए शामिल

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा में आयकर विभाग उत्तर प्रदेश (पश्चिम) ने एमिटी यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर “आयकर अधिनियम के तहत अनुपालन और करदाता सेवाएं” विषय पर एक खास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर्णा करन, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त, उप्र (पश्चिम) एवं उत्तराखंड क्षेत्र कानपुर की अध्यक्षता में हुई। 300 से ज्यादा छात्र हुए सम्मलित इस कार्यक्रम में 300 से ज्यादा छात्र, फैकल्टी और स्टाफ सदस्य ऑफलाइन मौजूद रहे। वहीं, एमिटी यूनिवर्सिटी के अलग-अलग परिसरों से 15,000 से अधिक छात्र लाइव सेशन में ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को आयकर नियमों, अनुपालन और करदाता सेवाओं के बारे में आसान तरीके से जानकारी देना था। नियमों का पालन करना अनिवार्य कार्यक्रम के दौरान शिवदान सिंह भदौरिया, प्रधान आयकर आयुक्त (प्रशासन एवं टीपीएस) कानपुर ने करदाताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में करदाताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और विभाग हमेशा समाधान-उन्मुख तरीके से काम करता है। इसके बाद मीनाक्षी झा गोस्वामी, प्रधान आयकर आयुक्त नोएडा ने विभाग के पारदर्शी और करदाता-अनुकूल रवैये पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को स्वैच्छिक अनुपालन के फायदे समझाए और बताया कि समय पर नियमों का पालन करने से अनावश्यक दंड से बचा जा सकता है। आयकर जुड़े बदलावों के बारे में बताया सुधीर कुमार शर्मा, अपर आयकर आयुक्त, रेंज-5(2), नोएडा ने नए ‘आयकर अधिनियम 2025’ से जुड़े प्रमुख बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने केंद्रीय बजट 2025 और प्रस्तावित बजट 2026 के बीच हुए बदलावों को सरल भाषा में समझाया। साथ ही अप्रैल 2026 से लागू होने वाले प्रावधानों पर भी विस्तार से चर्चा की। डॉ. अमरजोत, अपर आयकर आयुक्त (छूट), गाजियाबाद ने गैर-लाभकारी संगठनों (एनपीओ) से जुड़े प्रावधानों पर प्रजेंटेशन दिया। वहीं, वेद प्रकाश, अपर आयकर आयुक्त (TDS), गाजियाबाद ने टीडीएस अनुपालन प्रणाली को पुराने और नए नियमों के संदर्भ में समझाया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने सवाल-जवाब के जरिए अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शादी समारोह में चोरी:दुल्हन के कमरे से लाखों के जेवर व मोबाइल चोरी, जयमाल के दौरान पार किया सामान
    Next Article
    क्रिकेट मैच की कहासुनी पर मारपीट का VIDEO:कौशांबी में युवकों ने लाठी-डंडों से पीटा, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment