Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे:भगवान की छवि को निहारते रहे, शादी के बाद दूसरी बार वृंदावन पहुंचे

    1 day ago

    1

    0

    क्रिकेटर कुलदीप यादव मंगलवार को पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने फूल बंगला में विराजमान भगवान बांके बिहारी के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुलदीप यादव और वंशिका भगवान बांके बिहारी को एकटक निहारते रहे। शादी के बाद दोनों दूसरी बार मथुरा आए थे। दोनों करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे। इस दौरान मंदिर के गार्ड उन्हें घेरकर खड़े रहे। मंदिर के सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया- कुलदीप के परिवार ने उनके आने के बारे में बताया था। भीड़भाड़ से बचने के लिए इस जानकारी को गोपनीय रखा गया था। मंदिर पहुंचने पर मैंने और लवेश गोस्वामी ने दोनों से पूजा-अर्चना कराई। इत्र देकर चौखट की पूजा करवाई। इसके बाद उन्होंने गद्दी पर प्रसाद लिया। करीब एक घंटे वृंदावन में रहने के बाद दोनों कानपुर चले गए। पहले 4 तस्वीरें देखिए… बांसुरी और प्रसादी चरण भेंट किए बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव से गोस्वामी शैलेंद्र ने पूजा कराई। इसके बाद मंदिर में मौजूद सेवायत लवेश गोस्वामी ने उनको प्रसादी बांसुरी, राधा नाम की वॉल हैंगिग और भगवान के चरण भेंट किए। इसके बाद उनको प्रसादी माला पहनाई गई और प्रसाद दिया गया। मार्च में पहली बार वृंदावन आए थे कुलदीप यादव शादी के बाद 24 मार्च को पहली बार पत्नी वंशिका के साथ वृंदावन आए थे। दोनों ने देहरी (चौखट) पर इत्र लगाकर सेवा की थी। भगवान को 56 भोग अर्पित किए थे। दोनों करीब 25 मिनट तक मंदिर में रहे थे। इस दौरान मंदिर के गार्ड उन्हें घेरकर खड़े रहे थे। दरअसल, कुलदीप यादव शादी से पहले भी अक्सर वृंदावन आते रहते थे। वह बांके बिहारी के अनन्य भक्त हैं। 14 मार्च को मसूरी में हुई थी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को मसूरी में शादी की थी। शादी में क्रिकेटर रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी पहुंचे थे। 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन पार्टी हुई थी। सीएम योगी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद दिया था। शादी और रिसेप्शन की 4 तस्वीरें देखिए- बचपन के दोस्त, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे कुलदीप कुलदीप टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में कुलदीप ने सिर्फ एक मुकाबला खेला, जो पाकिस्तान के खिलाफ था। मैच में कुलदीप ने 14 रन देकर एक विकेट लिया था। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारत के लिए अब तक 191 मैच खेले हैं। उन्होंने 22.50 के एवरेज और 4.84 की इकोनॉमी रेट से 365 विकेट झटके हैं। 31 साल के कुलदीप ने 9 मौकों पर पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म 14 दिसंबर, 1994 को उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्‌ठा चलाते थे। मां ऊषा यादव हाउस वाइफ हैं। उनकी 3 बड़ी बहनें हैं। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना नहीं भूलते थे। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि पिता उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे, लेकिन उन्हें ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते थे। पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से वह इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर बन पाए हैं। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें - इकरा हसन बोलीं- मुझे पुलिस ने हिरासत में लिया, थाने में महिला इंस्पेक्टर से बहस; कहा- हाथ मत लगा देना सहारनपुर में मंगलवार दोपहर कैराना से सपा सांसद इकरा हसन और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई। महिला इंस्पेक्टर ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा तो इकरा हसन सख्त लहजे में बोलीं- मुझे हाथ मत लगा देना। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- आर्थिक तूफान आएगा; ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर ₹500 करोड़ इनाम, CM शुभेंदु PA हत्याकांड- यूपी से शूटर गिरफ्तार
    Next Article
    CM शुभेंदु PA हत्याकांड- वाराणसी से एक और शूटर गिरफ्तार:हथियार तस्करी केस में तिहाड़ जेल जा चुका; यूपी से अब तक 3 आरोपी पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment