Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरल में NHM भर्तियों की जांच होगी, स्वास्थ्य मंत्री Muraleedharan ने दिए संकेत

    1 hour ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, सात नवंबर केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत की गई नियुक्तियों की जांच कराएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई पदों पर आवश्यकता से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। मुरलीधरन ने संवाददाताओं से कहा, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं।कुछ जगहों पर एक पद के लिए छह नियुक्तियां की गई हैं। इतनी बड़ी संख्या में अनावश्यक नियुक्तियां करने और उनके वेतन पर पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों की सेवाओं का नवीनीकरण नहीं करने का कोई एकतरफा फैसला नहीं ले रही है और इस मामले में संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है।उन्होंने बताया कि राज्य में एनएचएम के तहत लगभगत 17,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 1,400 कर्मचारियों को जांच के लिए चिह्नित किया गया है। मुरलीधरन ने कहा, हम उनकी शिकायतें सुनेंगे। जिन लोगों के पास रोजगार के अन्य अवसर नहीं हैं, उन्हें निश्चित रूप से प्राथमिकता दी जाएगी।हम किसी को मनमाने ढंग से नहीं हटाएंगे। यह कर्मचारियों को बर्खास्त करने का मामला नहीं है। देवास्वोम विभाग का प्रभार संभाल रहे मुरलीधरन ने कहा कि आगामी शबरिमला तीर्थयात्रा सत्र को देखते हुए सरकार त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड द्वारा अरवण पायसम के उत्पादन पर नजर रख रही है।अरवण पायसम गुड़ से तैयार की जाने वाली एक मिठाई है, जिसे भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। मंत्री ने बताया कि बोर्ड ने सरकार को सूचित किया है कि वह तीर्थयात्रा सत्र के दौरान अरवण पायसम के 75 लाख डिब्बे उपलब्ध कराएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Cyclone Murasu से 1919 करोड़ का नुकसान, 1.86 लाख किसान प्रभावित, केंद्र से मांगी मदद
    Next Article
    आंतरिक मामलों में दखल की साजिश? ED ने पकड़ी 1.5 Million Dollar की संदिग्ध फंडिंग ट्रेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment