Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में खुलेगा Maritime Museum और समुद्री जीव उद्यान, कैबिनेट ने SPV को दी मंजूरी

    1 hour ago

    1

    0

    तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर केरलम मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय और समुद्री जीव उद्यान परियोजनाओं को लागू करने के लिए गठित विशेष इकाई (एसवीपी) के ‘मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन’ और ‘आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन’ के मसौदे को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने यह जानकारी दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सतीशन ने कहा कि एसपीवी को कंपनी अधिनियम की धारा आठ के तहत एक कंपनी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा और शुरुआत में इसे एक फाउंडेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन समुद्र परियोजना का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का आर्थिक मॉडल बाद में तय किया जाएगा। सतीशन ने कहा, दोनों परियोजनाएं केरलम के पर्यटन क्षेत्र की पहचान बनेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री संग्रहालय में केरलम के समृद्ध समुद्री इतिहास को प्रदर्शित किया जाएगा और इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। सतीशन ने कहा, ये दोनों परियोजनाएं सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल हैं। इन पर काम शुरू हो चुका है।जैसा कि मैंने पहले बताया था, हमें उम्मीद है कि छह महीने में हम अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी कर लेंगे। दोनों परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप
    Next Article
    अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment