Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में लॉरी से टकराई कार, 8 की मौत:मृतकों में तमिलनाडु के इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स; गाड़ी काटकर निकाले गए शव

    3 hours ago

    1

    0

    केरलम के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक कार हाईवे पर खड़ी लॉरी से टकरा गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 11:40 बजे कैपामंगलम के पनंबिकुन्नू में हुआ। पुलिस ने बताया कि कार तमिलनाडु नंबर की थी और उसमें सवार ज्यादातर लोग डिंडीगुल के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा। हादसे की 3 तस्वीरें… गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर जा रही थी कार बताया जा रहा है कि कार गुरुवायुर की तरफ से कोडुंगल्लूर जा रही थी। इसी दौरान पनंबिकुन्नू सेंटर के पास वह सड़क किनारे खड़ी मालवाहक लॉरी के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। पिछला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ। उसमें फंसे लोगों को स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल-बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखे गए शव सभी शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, अभी मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ------------------------------------------ यह खबरें भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत:6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें… तमिलनाडु में डॉग ने महिला को यौन उत्पीड़न से बचाया...VIDEO:मेंटली डिस्टर्ब थी, जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था युवक, पीछा कर भगाया तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक युवक ने सड़क किनारे बैठी मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न की कोशिश की। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पास मौजूद एक स्ट्रीट डॉग आरोपी पर झपट पड़ा और उसे दूर तक खदेड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान, MP-UP में बारिश, नदियां उफान पर, स्कूल बंद:बिहार में बाढ़, 6.65 लाख लोग प्रभावित; केदारनाथ में चारधाम यात्रा रुकी
    Next Article
    बेंगलुरु में लोन चुकाने को लेकर महिला का अपहरण, मारपीट:घर बुलाकर बंधक बनाया, कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने का आरोप; दो महिलाएं सहित 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment