Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में MDMA तस्करी गिरोह होगा ध्वस्त, गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने दी चेतावनी

    3 hours from now

    1

    0

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने रविवार को कहा कि मादक पदार्थों के नेटवर्क पर सरकार और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और राज्य में नशीले पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है। हाल ही में केरलम पुलिस द्वारा पुणे से एक नाइजीरियाई नागरिक और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए चेन्निथला ने कहा कि मादक पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। नाइजीरियाई नागरिक और उसकी पत्नी को जून में कोंडोट्टी के पुलिक्कल में जब्त किए गए 780 ग्राम एमडीएमए (मादक पदार्थ) के सिलसिले में जांच के दौरान पुणे से गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।उन्होंने कहा, ‘‘इस नेटवर्क के विभिन्न स्तरों पर अब तक लगभग 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपियों के बेंगलुरु तथा कोयंबटूर (तमिलनाडु) में मादक पदार्थों के मामलों से जुड़े होने का भी संदेह है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘केरलम पुलिस को बधाई। मादक पदार्थों के नेटवर्क पर हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हम इस नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर देंगे।केरलम में मादक पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं है।’’ गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियाई नागरिक इकेचुकवु पॉल ओगबोन्ना (40) और उसकी पत्नी आरती (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने दंपति के आवास से लगभग दो लाख रुपये नकद, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए थे। पुलिस के अनुसार, पॉल पिछले 15 वर्षों से भारत में रह रहा था और उसने आठ साल पहले आरती से शादी की थी।दोनों कथित तौर पर अगले सप्ताह भारत छोड़कर नाइजीरिया जाने की तैयारी कर रहे थे। मेथिलीनडाइऑक्सीमेथामफेटामाइन (एमडीएमए) एक प्रतिबंधित पदार्थ है और उसे मौली या एक्स्टसी के नाम से भी जाना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Weather: राजधानी में AQI 237 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 11.8 डिग्री पर पहुंचा
    Next Article
    Gujarat और Rajasthan में दो बड़े सड़क हादसे, 16 लोगों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment