Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम में शिक्षा क्षेत्र RSS के सामने कर रहा समर्पण, भाकपा MLA K Rajan का आरोप

    52 minutes ago

    1

    0

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक के. राजन ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार और उसका शिक्षा विभाग संघ परिवार तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सामने समर्पण कर चुके हैं। राजन ने दावा किया कि केरलम के शैक्षणिक संगठनों और समितियों में आरएसएस से जुड़े लोगों की कथित रूप से बढ़ती भागीदारी इस बात का प्रमाण है। राज्य सरकार में मंत्री रह चुके राजन ने दावा किया कि केरलम राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में एक संघ नेता को शामिल करने का प्रस्ताव है।यह परिषद स्कूलों के पाठ्यक्रम निर्धारित करती है। उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है कि सामान्य शिक्षा विभाग आरएसएस के एक सदस्य को शामिल करके एससीईआरटी के संचालन मंडल का पुनर्गठन करने पर विचार कर रहा है।’’ उन्होंने दावा किया कि यह ऐसे कई अन्य मामलों में से एक है, जिनमें सरकार शिक्षा क्षेत्र में आरएसएस नेताओं को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने एक अन्य उदाहरण देते हुए कहा कि केरलम में शिक्षक सदन के संचालन मंडल में भी कथित तौर पर संघ परिवार से जुड़े एक व्यक्ति को शामिल किया गया है।राजन ने कहा कि जब इस कदम पर सवाल उठाए गए तो सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने दावा किया था कि ऐसा केंद्र सरकार से अधिक धनराशि मिलने की उम्मीद में किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि, हाल के समय में शिक्षक सदन के संचालन के लिए केंद्र से कोई धनराशि नहीं मिली है। इसका संचालन शिक्षकों के योगदान से किया जाता है।’’ भाकपा नेता ने दावा किया कि ‘‘इस तरह के मामले संकेत देते हैं कि राज्य का शिक्षा क्षेत्र संघ परिवार और आरएसएस के सामने समर्पण कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajnath Singh ने वर्चुअली रक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, स्वदेशी हथियारों की गुणवत्ता पर दिया जोर
    Next Article
    Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment