Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुर्मी क्षत्रिय सभा ने मनाया होली मिलन समारोह:सांसद छत्रपाल गंगवार बोले, होली दिलों को जोड़ने का पर्व

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली। ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास में हुए इस कार्यक्रम में परंपरा और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। समारोह की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई, जिसके बाद सदस्यों और स्थानीय लोगों ने फूलों से होली खेली। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है, तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने में सहायक होते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने ऐसे त्योहारों को बड़े और समाज के लोगों के साथ शिष्टाचार भेंट का अवसर बताया। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की तरक्की आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। उन्होंने होली मिलन जैसे कार्यक्रमों को लोगों को जोड़ने और समाज को एक पहचान देने वाला बताया। इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार और पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह और कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार भी समारोह में उपस्थित थे। इनके अलावा, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडिटर एडवोकेट मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल और एडवोकेट मुनेन्द्र गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग समारोह में शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में सांप के डसने से किसान की मौत:खेत में काम करते समय पैर में काटा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
    Next Article
    कुशीनगर में 1200 रुपए में सिलेंडर बेचने का आरोप:एजेंसी पर आए युवक ने बनाया वीडियो, DSO बोले- शिकायतकर्ता से मांगे गए हैं सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment