Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैराना से हिंदुओं को भगाने का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:शामली में दिनदहाड़े कार्बाइन से 5 राउंड फायरिंग, सिपाही के पेट में लगी गोली

    23 hours ago

    1

    0

    शामली में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश मोहम्मद फुरकान मारा गया। उसने पुलिस को देखते ही कार्बाइन और पिस्टल से करीब 5 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में एक सिपाही के पेट में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाब दिया। इस दौरान फुरकान को गोली लगी और वह गिर गया। फुरकान और सिपाही को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिपाही को मेरठ रेफर कर दिया गया। फुरकान 4 साल से फरार चल रहा था। 12 साल पहले उसने शामली के ही कैराना में बीच बाजार व्यापारी नेता विनोद सिंघल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस पर लूट-हत्या, रंगदारी के 30 केस दर्ज हैं। फुरकान (50) मुकीम काला गैंग का एक्टिव बदमाश था। 2016 में कैराना में तीन व्यापारियों की हत्या की गई थी। इसके बाद तमाम हिंदू परिवार पलायन कर गए थे। फुरकान और मुकीम पलायन के आरोपी थे। पुलिस के मुताबिक, ये मुठभेड़ दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर झिंझाना क्षेत्र के गांव रंगाना के जंगलों में हुई। 3 तस्वीरें देखिए… कैसे हुई मुठभेड़, SP ने बताया… 5-6 राउंड फायरिंग, SHO-SO समेत तीन की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली धंसी, सिपाही घायल SP एनपी सिंह ने बताया- बुधवार दोपहर 12 बजे थाना झिंझाना के SHO बीरेंद्र कसाना को सूचना मिली कि इनामी बदमाश फुरकान अपने साथी के साथ रंगाना गांव के बगल में पोल्ट्री फॉर्म पर आया है। तत्काल उन्होंने अपने स्वाट प्रभारी राहुल सिसौदिया और बाबरी थाने के SO को सूचना दी। पूरी टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही फुरकान ने फायरिंग की, जिसमें तीन पुलिकर्मियों को गोली लगी। इनमें सिपाही हरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वाट टीम प्रभारी राहुल सिसौदिया, SHO झिंझाना वीरेंद्र कसाना और SO बाबरी कुलदीप के बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, इससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश फुरकान गंभीर रूप से घायल हुआ और दूसरा बदमाश खेतों में भाग गया। अस्पताल में फुरकान को मृत घोषित किया गया। वह कैराना के आर्यपुरी मोहल्ले का रहने वाला था। कोर्ट से एक मामले में उसे 10 साल की सजा हो चुकी थी, लेकिन हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था। उसके पास से 9 एमएम की कार्बाइन, 9 एमएम की पिस्टल, 20 से अधिक जिंदा कारतूस, कई खोखे और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर 5-6 राउंड फायरिंग की। दावा है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने या उसकी साजिश के लिए इलाके में आया था। एसपी बोले- कैराना में कहर बरपाया था SP ने बताया- 2014 में फुरकान मुकीम काला गैंग से जुड़ा था। इस गैंग ने कैराना में कहर बरपाया था। 10 दिन के अंदर रंगदारी मांगने के लिए तीन व्यापारियों की हत्या की थी। इसके बाद ही कैराना से पलायन शुरू हुआ था। जब मुख्यमंत्री योगी सत्ता में आए, तो उन्हें यहां आना पड़ा। वे पीड़ित परिवारों से भी मिले थे और इसके बाद यहां पलायन रुका था। फुरकान का पत्नी और बेटा ड्रग तस्कर फुरकान के परिवार में उसकी पत्नी रेशमा के अलावा 4 बच्चे हैं। इनमें 3 बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे का नाम खफील है। वह स्मैक तस्करी का आरोपी है। फुरकान की पत्नी रेशमा भी ड्रग तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। दिनदहाड़े व्यापारी नेता की हत्या की थी फुरकान ने अगस्त 2014 में कैराना नगर के मुख्य चौक बाजार में दिनदहाड़े व्यापारी नेता विनोद सिंघल की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। विनोद उस वक्त अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। इसके बाद फुरकान जेल चला गया। करीब 6 महीने जेल में रहने के बाद वो जमानत पर छूटा। फिर फुरकान ने कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के संचालक ईश्वरचंद उर्फ बिल्लू की दुकान पर पहुंचकर रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर उसे भी धमकाया। विनोद सिंघल जैसा हाल करने की धमकी दी। डर के मारे ईश्वरचंद का परिवार कैराना से पलायन कर पानीपत में जाकर बस गया। उसी दौरान गैंग लीडर मुकीम काला ने कैराना के व्यापारी राजेंद्र और शिवकुमार की रंगदारी न देने पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शामली के व्यापारियों ने आंदोलन कर दिया था और बाजार बंद रखकर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की थी। तब से कैराना में माहौल लगातार बिगड़ता रहा और व्यापारी पलायन करते रहे। मुकीम काला 14 मई 2021 को चित्रकूट जेल में हुई एक गैंगवार में मारा गया था। क्या है कैराना पलायन कांड… बात 30 मई, 2016 की है। अगले साल 2017 में विधानसभा चुनाव होने थे। इसलिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी थीं। इसी बीच कैराना से तत्कालीन भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने 346 हिंदूओं एक सूची जारी की। उनका दावा था कि 2014 से 2016 के बीच एक विशेष समुदाय के अपराधियों और रंगदारी के डर से ये हिंदू परिवार यहां से पलायन कर गए। भाजपा ने इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया और आरोप लगाया कि तत्कालीन सपा सरकार तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। कानून व्यवस्था खराब है। खुद गृहमंत्री अमित शाह कैराना पहुंचे थे। गली-गली घूमकर पर्चे बांटे थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि स्थानीय गैंगस्टर मुकीम काला, मोहम्मद फुरकान और उसके गैंग के अपराधियों के आतंक से कैराना में पलायन हुआ था। तत्कालीन डीजीपी ने फुरकान पर 50 हजार रुपए इनाम घोषित किया, जो बाद में एक लाख कर दिया गया। तीन ग्राफिक्स से समझिए… योगी कैराना पहुंचे, फुरकान ने जमानत तुड़वाकर सरेंडर किया था 8 अप्रैल 2017 को पुलिस ने कांधला थाना क्षेत्र के गांव आल्दी के जंगल में मुठभेड़ कर फुरकान को गिरफ्तार किया। लेकिन कुछ समय बाद ही फुरकान जमानत पर जेल से छूट गया। इसके बाद 2019 में वो नशे की तस्करी करने लगा। फिर पकड़े जाने पर जेल भेजा गया। 8 नवंबर 2021 को कैराना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद फुरकान गैंगस्टर के मुकदमे में जमानत तुड़वाकर कोर्ट में पेश हुआ था। कुछ दिन जेल में रहा। इसके बाद जमानत लेकर फिर से फरार हो गया था। करीब चार साल से पुलिस उसे तलाश रही थी। यूपी में कितने एनकाउंटर, ग्राफिक्स देखिए… ---------- ये खबर भी पढ़ें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल नहीं लगेगा:4700 करोड़ में बना; बार-बार धंसने के बाद NHAI ने कहा- ठीक होने तक टैक्स नहीं लेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स पर रोक लगा दी गई है। बारिश में सड़क बार-बार धंसने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बुधवार को यह फैसला लिया। NHAI ने कहा- एक्सप्रेस-वे पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा। NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया है। अब कंपनी को NHAI की ओर से कोई नया काम नहीं मिलेगा। साथ ही प्रोजेक्ट मैनेजर और 2 इंजीनियरों को भी हटा दिया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पेसएक्स का 4000 किलो वजनी रॉकेट चांद से टकराया:8,690 kmph की रफ्तार से अंतरिक्ष में घूम रहा था; NASA ने कहा- धरती को खतरा नहीं
    Next Article
    संभल हिंसा- सपा सांसद बर्क ने भीड़ को उकसाया था:न्यायिक आयोग ने रिपोर्ट में दोषी माना, कहा- 4 मौतें पुलिस की गोली से नहीं हुईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment