Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनैलगंज तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और तहसीलदार के रवैये से नाराजगी, बड़े आंदोलन की चेतावनी

    16 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की करनैलगंज तहसील में अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार और तहसीलदार के रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। बार एसोसिएशन करनैलगंज के अध्यक्ष श्याम धर शुक्ला और महामंत्री पवन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर धरना दिया। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार करनैलगंज समय पर तहसील नहीं आते और अपने कोर्ट में नहीं बैठते। उनके चैंबर में जाने पर भी अधिवक्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है। इसके अलावा, एसडीएम करनैलगंज के रीडर पर भी मनमानी तरीके से काम करने और वकीलों को परेशान करने का आरोप है। बार एसोसिएशन ने एसडीएम करनैलगंज के रीडर के तत्काल स्थानांतरण की मांग की है। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उनका कार्य और व्यवहार ठीक नहीं है और वे लगातार तहसील से अनुपस्थित रहते हैं। घंटों चले इस विरोध प्रदर्शन के कारण तहसील में अपने काम से आए वादकारियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष श्यामधर शुक्ला ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री पवन कुमार शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी अधिकारी अधिवक्ताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकता, क्योंकि वे भी जनता की समस्याओं को हल करने के लिए ही यहां हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर:प्राधिकरण ने लोगों से आने की अपील की, योजनाओं का मिलेगा लाभ
    Next Article
    मजदूर को इनकम टैक्स ने थमाया 17.40 करोड़ का नोटिस:मिर्जापुर में बैट्री की दुकान में काम करता था, मालिक ने खुलवाए थे दो खाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment