Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मजदूर को इनकम टैक्स ने थमाया 17.40 करोड़ का नोटिस:मिर्जापुर में बैट्री की दुकान में काम करता था, मालिक ने खुलवाए थे दो खाते

    15 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में एक मजदूर को आयकर विभाग ने 17.40 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलते ही उसके होश उड़ गए। वो आनन फानन में एसपी अपर्णा रजक कौशिक के पास पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित संत नगर थाना क्षेत्र के गांव शिवधनी के रहने वाले हैं। वो 8 हजार सैलरी पर काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शिवधनी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बताया कि वह गरीब और अनपढ़ हैं। लगभग आठ साल पहले सोनभद्र के घोरावल निवासी अजय पटेल उनके घर आए थे और उन्हें अपनी बैटरी की दुकान में काम करने का ऑफर दिया। शिवधनी ने अजय पटेल के यहां 8,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी शुरू की। अजय पटेल ने वेतन बैंक खाते में भेजने की बात कहकर रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र शाखा में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में शिवधनी के दो खाते खुलवाए थे। बैंक के सभी कागजात मालिक ने अपने पास रख लिए थे। शिवधनी को अपने खाते में हुए किसी भी लेनदेन की जानकारी नहीं थी, क्योंकि उन्हें प्रतिमाह नकद वेतन दिया जाता था। बाद में नौकरी से निकाला कुछ समय बाद शिवधनी के घर आयकर विभाग के नोटिस आने लगे। जब उन्होंने इस बारे में मालिक अजय पटेल को बताया, तो उन्होंने किसी को जानकारी न देने और मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। आयकर विभाग से मिल रहे नोटिसों की जानकारी देने के कुछ दिनों बाद ही अजय पटेल ने काम न होने का हवाला देकर शिवधनी को नौकरी से निकाल दिया। नौकरी छूटने के बाद शिवधनी मुंबई मजदूरी करने चले गए। इस दौरान घर पर विभागीय अधिकारियों के आने और नोटिस मिलने की जानकारी पर वह वापस लौटे। पिछले लगभग तीन माह से वह विभिन्न विभागों के चक्कर लगा रहे हैं। कहीं से न्याय न मिलने पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की अपील की है। वह आयकर विभाग के नोटिस को अन्य जानकार को दिखाया तो पता चला कि उसे विभाग ने 17 करोड़ 40 लाख 12 हजार 207 रुपए का नोटिस भेजा है। नौकरी के दौरान 8 साल में पगार के नाम पर 7 लाख 68 हजार तो मालिक की साजिश के चलते नोटिस 17.40 करोड़ का मिल रहा है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि मालिक अजय के घर जाने पर अब वह धमकी दे रहा है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करनैलगंज तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:भ्रष्टाचार और तहसीलदार के रवैये से नाराजगी, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    संतकबीरनगर के 94 केंद्रों पर UP बोर्ड एग्जाम:छात्रा बोली- काफी आसान पेपर था, आंसर शीट में गड़बड़ी होने पर निरीक्षक होंगे जिम्मेदार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment