Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक CM बोले- आशाकर्मी हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकतीं:सैलरी बढ़ाने की मांग पर कहा- केंद्र सरकार से मांगो; वर्कर 9 दिन से हड़ताल पर

    16 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि प्रदर्शन कर रहीं आशा कर्मी सरकार को ब्लैकमेल नहीं कर सकतीं। बेंगलुरु और मैसूरु में उन्होंने आशा कर्मियों से अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा- सरकार उनकी मांगों का हल निकालने का रास्ता तलाशेगी। कृपया अपनी ड्यूटी पर लौटें। हम आपको बुलाकर आपसे बातचीत करेंगे। आशाकर्मी 9 दिन से बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 15 हजार रुपए मासिक मानदेय की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। हालांकि शिवकुमार ने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार ने नियुक्त किया है, इसलिए मांगें केंद्र के सामने भी रखनी चाहिए। डीके ने कहा- लिखित आश्वासन नहीं दूंगा, वरना परंपरा बन जाएगी आशा कर्मियों ने जल्द समाधान का लिखित भरोसा मुख्यमंत्री से मांगा है। इस पर शिवकुमार ने कहा कि जिन्हें मुख्यमंत्री के भरोसे पर विश्वास नहीं है, उनके लिए वह कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने पूछा, “मैं लिखित भरोसा किसे दूं? अगर हम इस तरह काम शुरू करेंगे, तो पूरे राज्य में यह चलन बन जाएगा। सरकार की भी सीमाएं और कानूनी अड़चनें हैं। मैं किसके साथ समझौता करूं?” मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे के गंभीर वित्तीय असर हैं। अलग-अलग सरकारी विभागों में काम करने वाले कई अन्य वर्ग भी ऐसी ही मांगें उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर हर कोई सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे, तो जिम्मेदारी कौन लेगा? हर व्यक्ति की आजीविका हमारे लिए महत्वपूर्ण है।” हड़ताल अब सिर्फ हड़ताल नहीं रही- आर्ट बन गई है फ्रीडम पार्क में विरोध ने रचनात्मक रूप ले लिया है। कलाकार अलका राव के नेतृत्व में एक आर्ट पहल हुई। 60 फीट लंबा गुलाबी कपड़े का इंस्टॉलेशन। इस पहल में 60 फुट लंबे गुलाबी कपड़े की कलाकृति बनाई गई। इसमें आशा कर्मियों के हाथों के निशान, उठी हुई मुट्ठियां और पैरों के निशान शामिल हैं। यह कलाकृति उनकी एकता, सेवा और अधिकारों के लिए जारी संघर्ष का प्रतीक है। शिवकुमार ने कहा, “हमें सभी की जरूरत है। वे कर्मी हो सकती हैं, लेकिन आखिरकार वे देश की सेवा कर रही हैं।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाह बोले-संविधान को जेब में रखना, लहराना सम्मान नहीं:राहुल गांधी राजनीतिक दिखावे के लिए संविधान का इस्तेमाल करते हैं
    Next Article
    तिरुपति में चेन्नई के दंपती ने 121 किलो सोना चढ़ाया:कीमत करीब 208 करोड़ रुपए, इस मंदिर में किसी भक्त का सबसे बड़ा दान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment