Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रॉस-वोटिंग से Karnataka BJP में सियासी तूफान, Nitin Nabin ने विजयेंद्र को तलब किया

    2 hours from now

    1

    0

    राज्य विधान परिषद चुनावों में क्रॉस-वोटिंग के बाद, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को कर्नाटक पार्टी प्रमुख बीवाई विजयेंद्र और पार्टी के अन्य नेताओं को तलब किया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नवीन ने चुनाव में क्रॉस-वोटिंग पर कड़ी आपत्ति जताई है और येदियुरप्पा व अन्य नेताओं से 23 जून को यहां उनसे मुलाकात को कहा है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद हुए पहले चुनावी मुकाबले में, सत्ताधारी कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद की सात सीट में से पांच पर जीत हासिल की जबकि विपक्षी दल भाजपा ने दो सीट जीतीं।  इसे भी पढ़ें: Karnataka MLC क्रॉस-वोटिंग पर BJP आलाकमान का एक्शन, विजयेंद्र-अशोक Delhi तलबसूत्रों ने बताया कि परिणामों में विपक्षी दल भाजपा और जद (एस) के विधायकों की क्रॉस-वोटिंग सामने आई, जिससे कांग्रेस को 151 वोट मिले, जो उसके अनुमानित 140 वोटों से 11 अधिक थे। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि इस चुनाव में भाजपा के तीन और जद(एस) के आठ विधायकों ने कथित तौर पर क्रॉस-वोटिंग की और भाजपा के एक विधायक का वोट अमान्य घोषित कर दिया गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता आर. अशोक ने भाजपा विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग किए जाने की बात स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उनकी पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा, ‘‘किसने क्रॉस-वोटिंग की और क्यों? जानकारी मिलने के बाद पार्टी फैसला करेगी। कर्नाटक में डी के शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली चुनावी लड़ाई में, सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को विधान परिषद की सात सीटों में से पांच पर जीत हासिल की, जबकि विपक्षी भाजपा ने दो सीट जीतीं।  इसे भी पढ़ें: Karnataka में Cross-Voting से BJP में हड़कंप, विजयेंद्र बोले- बागियों को माफी नहीं, होगा Actionसूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) दोनों ही दलों के विधायकों की ओर से ‘क्रॉस-वोटिंग’ की गई, क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवारों को उम्मीद से ज्यादा वोट मिले। कर्नाटक विधानसभा के सदस्यों ने विधान सौध में हुए चुनाव में मतदान किया। सात सीटों के चुनाव में आठ उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस के थिप्पन्नप्पा कामकनूर, पी. वी. मोहन, बी. के. हरिप्रसाद (प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष), शिवन्ना बी एस, और विनय कार्तिक प्रकाश तथा भाजपा के लिंगराज पाटिल और रघु आर और जद (एस) के गोविंदराजू शामिल हैं। कांग्रेस के पांचों उम्मीदवारों और भाजपा के दोनों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि जद(एस) के गोविंदराजू को हार का सामना करना पड़ा। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Illegal Bangladeshi Immigrants के साथ ही Rohingyas पर भी कसा शिकंजा, UN तक पहुँची बात, No Man's Land में फँसे लोग
    Next Article
    Nitish पर झूठे आरोप! Lalu Yadav के सुरक्षा दावों को JD(U) ने नकारा, बोले - यह सिर्फ सियासत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment