Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट आदेश के बाद भी नहीं खाली हुई जमीन:महिला की 9 बीघा जमीन पर नगरपालिका और दबंगों पर कब्जे का आरोप

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में एक विधवा महिला की 9 बीघा जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़िता रणवीरी कश्यप ने नगरपालिका और कुछ प्रभावशाली लोगों पर उनकी जमीन पर 25 साल से कब्जा करने का आरोप लगाया है। हाल ही में कोर्ट ने जमीन को कब्जामुक्त कराने का आदेश दिया था, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद जमीन खाली नहीं हुई है। रणवीरी कश्यप के अनुसार, उनके पास कुल 9 बीघा जमीन थी। उन्होंने इस जमीन का कुछ हिस्सा वैध तरीके से बेचा था, जिसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उनका दावा है कि शेष जमीन पर पिछले लगभग 25 सालों से नगरपालिका और कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। इस मामले को लेकर कोर्ट में एक मुकदमा चल रहा था। हाल ही में अदालत ने पीड़िता के पक्ष में फैसला सुनाया और संबंधित अधिकारियों को जमीन को कब्जामुक्त कराने का आदेश जारी किया। हालांकि, पीड़िता का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक जमीन को खाली नहीं कराया गया है। इसी को लेकर रणवीरी ने एक बार फिर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में नवीन कश्यप ने पीड़ित महिला से मुलाकात की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। नवीन कश्यप ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया, तो इस मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में बच्चों ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली:2026 की थीम हमारी शक्ति, हमारा ग्रह; पर्यावरण जागरूकता का संदेश
    Next Article
    मुस्कान- साहिल को देखते ही आक्रोशित हुए सौरव के परिजन:नीला ड्रम हत्याकांड में मृतक की मां बोली- 50000 महीना देता था फिर भी मरवा दिया मेरा बेटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment