Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्कान- साहिल को देखते ही आक्रोशित हुए सौरव के परिजन:नीला ड्रम हत्याकांड में मृतक की मां बोली- 50000 महीना देता था फिर भी मरवा दिया मेरा बेटा

    7 hours ago

    1

    0

    देश भर में चर्चित रहा मेरठ का नीला ड्रम हत्याकांड में आरोपी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल मंगलवार को लगभग 13 महीने बाद कोर्ट में पेश किए गए। इस दौरान मृतक सौरभ की मां और भाई भी कोर्ट में पहुंचे जहां वह मुस्कान और साहिल को देखते ही आक्रोषित हो गए और रोते हुए आंसुओं के साथ अपना गुस्सा जाहिर करने लगे। दैनिक भास्कर ने जब उन दोनों से बात की तब उन्होंने अपनी पीड़ा और गुस्सा जाहिर किया सुनिए क्या बोले दोनों सौरभ की मां ने बताया कि पिछले 1 साल से हमारे घर में किसी की भी मानसिक हालत ठीक नहीं है। हम इस प्रकरण से दुखी हैं और तनाव में है। हमें जल्द से जल्द इन दोनों को फांसी की सजा मिलता देखना चाहते हैं। क्योंकि हम नहीं चाहते जिस प्रकार इन्होंने मेरे घर को बर्बाद किया है किसी और का भी घर बर्बाद हो खर्चे में नहीं थी कोई कमी सौरभ की मां ने बताया कि मेरा बेटा मुस्कान को खर्चे के लिए कोई कमी नहीं करता था। हर एक शौक उसका पूरा करता था। आज तक हमने अपने बेटे से 1 रूपया भी नहीं लिया था। उसकी सारी कमाई मुस्कान पर ही खर्च होती थी। मुस्कान के खर्च पूरा करने के लिए ही सौरभ मर्चेंट नेवी में गया था इसका खर्चा हमने दिया था। वह नौकरी से भी लगभग 50 हजार रूपया महीने का खर्च मुस्कान को भेजता था। न हमारी बहू न हमारी पोती सौरभ की मां ने रोते हुए कहा कि मुस्कान हमारी बहू नहीं है, यदि हमारी बहू होती तो ऐसा काम हमारे बच्चे के साथ न करती। मुस्कान को अगर सौरव के साथ रहना नहीं था तो अलग हो जाती। वहीं उसने 5 महीने पहले हुई मुस्कान की बेटी के बारे में कहा कि यह बेटी सौरव नहीं बल्कि साहिल की है इसलिए यह भी हमारी पोती नहीं है। मिले हुए हैं मुस्कान के मां-बाप उन्होंने कहा कि मुस्कान के मां-बाप सिर्फ दिखावा कर रहे हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर जो फांसी की मांग कर रहे हैं वह सिर्फ अपना बचाव करने के लिए है। असलियत में वह भी इस प्रकरण में मिले हुए हैं। यदि उनको ऐसा कुछ अंदेशा था तो उन्हें हमें बताना चाहिए था, हम उनके हर एक मांग पूरी करते लेकिन मेरे बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। फांसी होने पर समझूंगा फाइनल कोर्ट में पहुंचे सौरभ के भाई ने कहा कि मैं इस केस को तभी फाइनल समझुंगा जब दोनों को फांसी हो जाएगी। एक साल से ज्यादा का समय हो गया है, 22 गवाही होने के बाद भी अभी तक सजा नहीं सुनाई जा रही है। हम हर एक दिन इसी के बारे में सोच सोच कर परेशान हैं कि हमारे भाई के साथ ऐसा करने वाले आज भी जिंदा हैं। हालांकि कोर्ट द्वारा इस मामले में अब अगनी तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। अब देखना यह होगा कि मुस्कान और साहिल की सुनवाई के बाद अगली तारीख में क्या निर्णय लिया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोर्ट आदेश के बाद भी नहीं खाली हुई जमीन:महिला की 9 बीघा जमीन पर नगरपालिका और दबंगों पर कब्जे का आरोप
    Next Article
    लखनऊ में पार्क में कुत्ते को घूमाने को लेकर मारपीट:सफारी से पहुंचे हमलावर, घर में घुसकर महिला को पीटा; बेहोश हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment