Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट लगने से वृद्ध की मौत, घर में मिला शव:ग्रामीणों ने छत से घुसकर दरवाजा तोड़ा, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    4 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुदामा में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से बकरियों के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर 70 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र मेवाराम का शव पड़ा मिला। पास में बिजली का तार पड़ा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से उनकी मौत हुई है। मृतक के भतीजे नरेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले रामप्रकाश की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह घर पर अकेले रह रहे थे और खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। रात में वह घर पर सोने गए थे, लेकिन सुबह यह दर्दनाक घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक रामप्रकाश के परिवार में कोई नहीं है, उसकी पत्नी की भी एक महीने पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा चालकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात:रूट छोटे होने और पुलिस कार्रवाई से परेशानी पर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित की खुली पोल! पति संग मिस्ट्री मैन के साथ ब्रेकफास्ट करती आईं नजर, नेटिजंस बोले- सब ड्रामा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment