Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रोबोटिक तकनीक से बच्चे की सफल सर्जरी:जटिल हर्निया की समस्या से मिला निजात, 7 दिन के भीतर मिली छुट्टी

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में पहली बार रोबोटिक तकनीक से सात साल के बच्चे की सफल सर्जरी की गई है। बच्चे को हार्निया की समस्या थी। सर्जरी के बाद स्वस्थ होने पर बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्नाव जनपद के हसनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम व पोस्ट धारवा निवासी अक्षांस (7 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार, पिछले आठ महीनों से दोनों अंडकोश में सूजन की समस्या से पीड़ित था। रोबोटिक तकनीक से हुआ ऑपरेशन जिसके बाद परिजन बच्चे को पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत की ओपीडी में लेकर आए, जहां जांच के दौरान दोनों तरफ हार्निया की पुष्टि हुई। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे 13 फरवरी को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया। जिसके बाद पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में रोबोटिक तकनीक से पहली बार बीते 16 फरवरी को ऑपरेशन किया गया था। बेहद आधुनिक तकनीकी से हुआ इलाज इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से बच्चे के दोनों अंडकोश में मौजूद हार्निया का सफलतापूर्वक एक साथ ऑपरेशन किया गया। रोबोटिक सर्जरी के कारण बच्चे को कम दर्द हुआ और उसकी रिकवरी भी तेज रही। विभागाध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि ऑपरेशन के अगले ही दिन बच्चा उठकर चलने-फिरने लगा और चिकित्सकों की निगरानी में सुधार होने के बाद 23 फरवरी 2026 को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस सर्जरी को सफल बनाने में प्रो. जे. डी. रावत, प्रो. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. प्रीति और डॉ. कृतिका की सर्जिकल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी डॉ. विनीता सिंह और डॉ. नीलकमल की टीम ने संभाली। वहीं नर्सिंग ऑफिसर संजय, रीता, रिकेश और दीप्ति ने भी ऑपरेशन के दौरान सहयोग किया। इस विधा की ये हैं खूबी पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने बताया कि इस सफलता के बाद अब अन्य जटिल बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज भी रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम समय में रिकवरी और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पैथालॉजी मालिक पिता को काटकर ड्रम में भरा:सिर गायब, बेटे ने काटने से पहले गोली मारी; 3 दिन से लापता थे
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में 4063117 परीक्षार्थी हुए शामिल:हाईस्कूल अंग्रेजी- इंटरमीडिएट गणित/जीव विज्ञान की परीक्षा संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment