Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट में नौकरी के नाम पर 8 लोगों से ठगी:भाई को जज बताकर 6.40 लाख ऐंठे, शिकारपुर में पति-पत्नी पर केस दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र में कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर पति-पत्नी द्वारा आठ लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर जालसाज बबलू सक्सेना और उसकी पत्नी बरखा सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता दिनेश चंद ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात हापुड़ के पिलखुआ निवासी बबलू सक्सेना से हुई थी, जो खुद को एक संपादक बताता था। बबलू ने दिनेश को बताया कि अलीगढ़ और बुलंदशहर कोर्ट में सहायक लिपिक के 12 संविदा पद निकले हैं। उसने 80,000 रुपये प्रति व्यक्ति की 'सिक्योरिटी' जमा करने पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बबलू सक्सेना और उसकी पत्नी बरखा सक्सेना ने दिनेश को छतारी बुलाया और अन्य इच्छुक लोगों को भी वहीं बुलाने को कहा। दिनेश के बहनोई सोनू शर्मा सहित कुल आठ लोग, जिनमें संजय, कुंवर हरेंद्र सिंह, ऋषभ, राजकुमार, रवि, तिहेंद्र और नागेंद्र शामिल थे, नौकरी के लिए तैयार हो गए। इन सभी ने बबलू की पत्नी बरखा सक्सेना के यूपीआई खाते में कुल 6,46,950 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बबलू ने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि उसका भाई लखनऊ कोर्ट में जज है और वह लखनऊ से जॉइनिंग लेटर लाएगा। लगभग एक महीने बाद, बबलू सक्सेना ने संजय कुमार, ऋषभ कुमार, रवि कुमार, राजकुमार और सोनू कुमार सहित पांच लोगों को अलीगढ़ कोर्ट के अलग-अलग तारीखों के जॉइनिंग लेटर दिए। जब ये पीड़ित अपनी-अपनी तारीखों पर अलीगढ़ कोर्ट पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि सभी जॉइनिंग लेटर फर्जी थे। पीड़ितों ने बबलू सक्सेना से फोन पर संपर्क किया, तो उसने उन्हें पिलखुआ स्थित अपने घर आकर पैसे वापस लेने को कहा। वहां पहुंचने पर, बबलू की पत्नी ने उन्हें 3,55,000 रुपये के अलग-अलग तारीखों के चेक दिए और शेष राशि बाद में देने का वादा किया। हालांकि, जब पीड़ितों ने ये चेक बैंक में जमा किए, तो वे बाउंस हो गए। इसके बाद, पीड़ित दोबारा बबलू सक्सेना के घर पिलखुआ में पैसे मांगने गए। आरोप है कि वहां उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ितों की शिकायत पर एसएसपी के निर्देश पर ठगी करने वाले पति-पत्नी के खिलाफ छतारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ डिबाई कर रहे हैं। इस मामले में एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले में जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत बीएसए कार्यालय की लापरवाही:भविष्य की तारीख वाले आदेश पर हस्ताक्षर, 2026 की तारीख वाले पत्र पर किए साइन
    Next Article
    जौनपुर में युवक का शव मिला:बगल में बिखरीं पड़ी मिली गुलाब की पंखुड़ियां, शिनाख्त करवाने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment