Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट मैरिज का विरोध किया तो वकीलों ने पीटा:लखनऊ कोर्ट परिसर में जमकर मारपीट; बुजुर्ग मां को कुर्सी मारी, बहन से अश्लीलता

    17 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में छोटी बहन को कोर्ट मैरिज करने से रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। सिविल कोर्ट परिसर में वकीलों ने युवक, उसकी मां, बड़ी बहन और दोस्त के साथ मारपीट की। बुजुर्ग मां के सिर पर कुर्सी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया, जबकि बड़ी बहन के साथ अश्लील हरकत करने का भी आरोप है। पुलिस ने छह नामजद वकीलों समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहन के बुलाने पर परिवार सहित पहुंचे बाराबंकी के नवाबगंज निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी छोटी बहन शुक्रवार को लखनऊ निवासी युवक से कोर्ट मैरिज करने वाली थी। बहन के बुलाने पर वह अपनी मां, बड़ी बहन और एक दोस्त के साथ पुराना हाईकोर्ट (अब लखनऊ कोर्ट परिसर) पहुंचा। दोपहर करीब 3 बजे बहन ने फोन कर उन्हें सिविल कोर्ट स्थित एडवोकेट प्रशांत बाजपेई के चैंबर में बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि चैंबर में कई एडवोकेट मौजूद थे। उसने छोटी बहन को समझाकर कोर्ट मैरिज करने से मना किया तो एडवोकेट प्रशांत बाजपेई ने क्लाइंट को भड़काने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रशांत बाजपेई, रवि कनौजिया, आकाश कुमार वर्मा, इस्लामुद्दीन, मोहम्मद आसिफ, सौरभ तिवारी समेत अन्य वकीलों ने युवक और उसके दोस्त की पिटाई शुरू कर दी। मां के सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट विरोध करने पर आरोप है कि रवि कनौजिया ने युवक की बुजुर्ग मां के सिर पर कुर्सी से कई वार किए। सिर और आंख के ऊपर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपितों ने युवक, उसकी बड़ी बहन और दोस्त को चैंबर में बंधक बना लिया। बड़ी बहन से अश्लील हरकत का आरोप आरोपियों ने बड़ी बहन का मुंह दबाकर उसे जमीन पर गिरा दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इस दौरान युवक का दोस्त किसी तरह वहां से निकलकर पुराना हाईकोर्ट चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित फरार हो गए। इस बीच उसकी छोटी बहन की कोर्ट मैरिज करा दी गई। एसीपी चौक शुभम कुमार ने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है। छह नामजद वकीलों और आठ अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हथियार के साथ बलवा, हत्या के प्रयास, यौन उत्पीड़न, महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला, सार्वजनिक शांति भंग, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अज्ञात की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत:प्राधिकरण ने खोदा था 15 फीट गहरा गड्ढा, सुरक्षा नहीं
    Next Article
    हत्या कर कुएं में फेंका, ऊपर से परफ्यूम डाला:मथुरा में 3 साल बाद मिला कंकाल; आरोपी के भतीजे ने खोला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment