Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से 11वीं के छात्र और युवक की मौत:बरेली में घर की बिजली में उतरा 11000V का करंट, बचाने गई मां की हालत नाजुक

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते एक ही गांव में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। यहां हाईटेंशन लाइन का करंट घरों की सप्लाई में उतर आया, जिससे पूरे इलाके में करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा के एक छात्र और एक दिव्यांग युवक की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र को बचाने की कोशिश में उसकी मां बुरी तरह झुलस गई। वो भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर ट्रांसफार्मर और लाइनों की कई बार शिकायत की गई। एप्लीकेशन दी गई। लेकिन अधिकारियों ने इसे अनसुना कर दिया, जिसका खामियाजा दो मौतों के रूप में भुगतना पड़ा है।मामला सूदनपुर गांव का है। स्कूल जाने के लिए जैसे ही खोला गेट, छात्र को लगा जबरदस्त झटका गांव सूदनपुर में रहने ऊदल सिंह का बेटा सुभाष(16) आज सुबह करीब साढ़े सात बजे तैयार होकर स्कूल जाने वाला था। जैसे ही उसने घर से बाहर निकलने के लिए लोहे का गेट छुआ, उसमें दौड़ रहे हाईटेंशन करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर हुए तेज धमाके के साथ सुभाष की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। अपने बेटे को बचाने दौड़ी मां सुनीता (45) भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। दिव्यांग युवक की भी गई जान इसी हादसे में गांव के ही कुंवर पाल(24) की भी मौत हो गई। कुंवर पाल एक पैर से दिव्यांग थे और घर पर ही सिलाई का काम करके अपने परिवार की मदद करते थे। घर की लाइट में अचानक आए हाई वोल्टेज ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। कुंवर पाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और उनके परिवार में इस घटना के बाद से मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की अनदेखी ने एक हंसते-खेलते गांव को श्मशान बना दिया है। घर की 440 वोल्ट की लाइन में 11 हजार वोल्ट का करंट मृतक सुभाष के चचेरे भाई आरपी सिंह घटना के समय वही पर मौजूद थे। उन्होंने अपने सामने अपने भाई की तड़प-तड़प की मौत होते देखा है। उन्होंने कहा- हमारे गांव में यह सारा हादसा बिजली की लापरवाही के कारण हुआ है। इसमें मेरे चचेरे भाई और चाची, साथ ही हमारे एक और भाई वेदराम के लड़के को करंट लगा है। घर की 440 वोल्ट की लाइन में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का करंट आ जाने की वजह से यह सब हुआ। इस ट्रांसफार्मर की खराबी को लेकर हमने कई बार बिजली विभाग और जनप्रतिनिधियों, जैसे हमारे विधायक, को लिखित रूप में सूचना दी थी। विभाग के जो भी सदस्य गांव आते थे, उन्हें बार-बार बताया गया कि यह ट्रांसफार्मर खराब है। बिजली कभी इतनी तेज आती है कि खंभों की केबलों में आग लग जाती है। कल भी पूरे मोहल्ले के हर खंभे पर आग जल रही थी। मेरा चचेरा भाई जब सुबह घर से निकलने लगा, तो गेट में इतना जबरदस्त करंट था कि उसे बचाने का कोई रास्ता नहीं था। पूरे गेट पर करंट फैला हुआ था। काफी कोशिशों के बाद, जब हमने लाठी-डंडों से बिजली का मीटर तोड़ा और तार काटे, तब जाकर कहीं आग बुझी और उन्हें छुड़ाया जा सका। वहां धमाके जैसा माहौल था। हमने बार-बार शिकायतें की, मेरी भाभी ने भी लिखित में दिया था, लेकिन बिजली विभाग ने आज तक कोई गौर नहीं किया। इस हादसे में मेरा एक भतीजा और चचेरा भाई खत्म हो गए हैं, और चाची अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं। लिखित शिकायत के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद पंकज कुमार ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर में अक्सर खराबी रहती थी और बिजली कभी बहुत कम तो कभी इतनी ज्यादा आती थी कि केबलों में आग लग जाती थी। इसकी लिखित शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय विधायक से भी की गई थी। लेकिन किसी ने भी समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने अब दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग की है। ……………… यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में दरोगा का सुसाइड, लिखा-अब जीना नहीं चाहता:उम्र 34 साल; शादी से गर्लफ्रेंड ने किया था इनकार, मां बोली- परेशान करती थी
    Next Article
    आजमगढ़ में पति ने की पत्नी की हत्या:1 साल पहले हुई थी शादी, मर्डर के कारणों का नहीं चल पाया पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment