Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करोड़पति कारोबारी के पोते की कनपटी पर सटाया तमंचा:हापुड़ में 2 करोड़ की फिरौती मांगी, सवा किलो सोना और नकदी लूट ले गए

    7 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के बड़े कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के पोते की कनपटी पर तमंचा रखकर हथियार बंद बदमाशों ने दो करोड़ रुपए फिरौती मांगी। कारोबारी ने जब मना किया तो घर में रखे सवा किलो सोने के गहने और लाखों रुपए की नकदी लूट ले गए। घटना सोमवार देर रात की है। सुबह घटना का पता लगते ही डीआईजी, एसपी कारोबारी के घर पहुंचे। हापुड़ देहात थाने के गढ़ रोड निवासी नरेंद्र अग्रवाल (80) का रियल स्टेट का लकड़ी का कारोबार है। इसके अलावा वे ATMS कॉलेज के संस्थापक भी हैं। पूरी घटना सिलसिलेवार पढ़िए कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल अपनी पत्नी सुशीला और नौकर के साथ घर पर मौजूद थे। नरेंद्र का पोता सिद्धांत (17) अपने एक दोस्त के यहां गया था। वहां से रात करीब देर रात करीब 11:45 बजे घर लौटा। जैसे ही सिद्धांत घर के अंदर दाखिल हुए, उनके पीछे-पीछे चार हथियारबंद बदमाश भी घर में घुस आए। इस पर सिद्धांत ने विरोध जताया। बदमाशों से उसकी हाथापाई भी हुई। बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया। इसके बाद घर के चौकीदार श्याम को गन पॉइंट पर साथ लेकर घर की पहली मंजिल पर गए। वहां दादी सुशीला को गन पॉइंट पर ले लिया। दादा नरेंद्र बाथरूम में थे। उनके निकलते ही बदमाश अलग कमरे में ले गए। बदमाशों ने नरेंद्र अग्रवाल से दो करोड़ कैश मांगे। उन्होंने इतना कैश घर में होने से इनकार कर दिया। बदमाशों ने चादर फाड़कर हाथ-पैर बांधे बदमाशों ने घर में मौजूद चादरों को फाड़कर परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए। सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक बदमाशों ने घर में तलाशी ली। उन्होंने अलमारियों, लॉकरों और अन्य स्थानों से लाखों रुपये की नकदी और सवा किलो सोने के आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यापारियों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। DIG कलानिधि नैथानी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी समेत कई व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर पहुंचे। ललित अग्रवाल ने कहा कि 72 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो बाजार बंद कर सुरक्षा को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। परिवार का बड़ा बिजनेस है नरेंद्र अग्रवाल हापुड़ जिले के बड़े उद्योगपति हैं। उन्हें नरेंद्र कबाड़ी के नाम से भी जानते हैं। परिवार का रियल स्टेट के अलावा लकड़ी का बड़ा बिजनेस है। नरेंद्र दिल्ली रोड स्थित ATMS कॉलेज के संस्थापक हैं। घटना के समय नरेंद्र के बेटे और बहू घर पर नहीं थे। वे दिल्ली में थे। पोता सिद्धांत अग्रवाल 12वीं छात्र है। …………………… यह खबर भी पढ़े… पिता नहीं उठा पाए कॉल…फिर फंदे पर लटकी मिली बेटी:झांसी में 15 महीने पहले हुई थी शादी, पिता बोले- बेटी को मारकर लटकाया झांसी में शादी के 15 महीने बाद ही एक महिला फंदे पर लटकी मिली। मौत से पहले उसने आखिरी बार अपने पिता को कॉल लगाया था। मगर पिता कॉल रिसीव नहीं कर पाए। लगभग 6 घंटे बाद उनकी नींद खुली तो बेटी को कॉल बैक किया। कॉल न उठाने पर दामाद को फोन किया। तब पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बृजभूषण के सांसद बेटे करण ने शाह से मुलाकात की, बेबाक हूं... किताब दी
    Next Article
    अस्तित्व फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया:महिलाओं को रोजगार और आत्मरक्षा का दिया प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment