Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:बृजभूषण के सांसद बेटे करण ने शाह से मुलाकात की, बेबाक हूं... किताब दी

    8 hours ago

    1

    0

    भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण ने मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। करण भूषण ने शाह को अपनी बहन शालिनी सिंह की किताब ‘बेबाक हूं, बेअदब नहीं’ भेंट की। यह पुस्तक शायरी और कविताओं के माध्यम से जीवन के अनुभवों, संघर्षों और भावनाओं को बयां करती है। करण ने मुलाकात को भले ही औपचारिक बताया हो, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है। बृजभूषण सिंह समय-समय पर ऐसे बयान देते रहते हैं, जिनसे साफ संदेश जाता है कि वे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं। ऐसे में करण भूषण की अमित शाह से मुलाकात को खासा अहम माना जा रहा है। यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी भी जल्द घोषित होने वाली है। राजनीतिक विश्लेषक इसे भविष्य की रणनीति और परिवार की अंदरूनी समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं। करण भूषण ने हालांकि किसी भी सियासी अटकल पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हापुड़ में उद्योगपति के घर 2 करोड़ की डकैती: कनपटी पर तमंचा रखकर घर में घुसे, सवा किलो सोना और नकदी लूटे हापुड़ के प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के पोते की कनपटी पर तमंचा रखकर हथियार बंद बदमाशों ने दो करोड़ रुपए फिरौती मांगी। उद्योगपति ने जब मना किया तो घर में रखे सवा किलो सोने के गहने और लाखों रुपए की नकदी लूट लिया। डकैती सोमवार की देर रात की है। सुबह डीआईजी, एसपी मौके पर पहुंचे। हापुड़ देहात थाने के गढ़ रोड निवासी नरेंद्र अग्रवाल (80) का रियल स्टेट का लकड़ी का कारोबार है। वे ATMS कॉलेज के संस्थापक भी हैं। बदमाशों ने घर में मौजूद चादरों को फाड़कर परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांध दिए। सभी को एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक बदमाशों ने घर में तलाशी ली। उन्होंने अलमारियों, लॉकरों और अन्य स्थानों से लाखों रुपये की नकदी और सवा किलो सोने के आभूषण लूट लिए। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में ससुर बोला- मेरे साथ संबंध बनाओ, सभी इज्जत करेंगे, दुल्हन बोली- पति ने भी जबरन बनाए रिलेशन गोरखपुर में शादी के 2 महीने बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दुल्हन का कहना है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पहली ही रात पति ने मेरे पिता को गालियां दीं। विरोध करने पर मुझे बेरहमी से पीटा और जबरन सुहागरात मनाई। दुल्हन का आरोप है कि पति ने धमकी दी कि ऐसे ही रोज पहले तुम्हें पीटूंगा और फिर संबंध बनाऊंगा। कुछ समय बाद मेरे मेरे ससुर भी मेरे साथ गंदी हरकतें करने लगे। जब मैं सो रही होती थी, तो वह कमरे में घुसकर मुझे छूते। कहा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ, घर में सभी इज्जत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…. हाथरस में सिर दर्द और घबराहट के बाद युवक की मौत, एक दिन पहले अग्निवीर में हुआ था चयन हाथरस में अग्निवीर में चयन के एक दिन बाद 20 साल के युवक की मौत हो गई। घर में बेटे के चयन की खुशी में देर रात तक जश्न चला। सुबह अचानक युवक को सिर दर्द और घबराहट महसूस हुई। घर वालों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। रात तक जहां बधाई देने वालों का तांता लगा था, वहीं सुबह सांत्वना देने वालों की भीड़ लग गई। घर वालों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया और अंतिम संस्कार कर दिया। पूरा मामला सादाबाद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने 25 राउंड गोली बरसाई आगरा में कोर्ट से गवाही देकर कार से गांव लौट रहे सगे भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर करीब 25 राउंड फायर किए गए। गोली उपेन्द्र उर्फ़ मालिक यादव की बाजू में और पूर्व प्रधान अवनीश यादव के सीने में लगी। गोली लगते ही दोनों वहीं खून से लथपथ तड़ने पर लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने अवनीश को मृत घोषित कर दिया। वारदात सोमवार रात इटावा-आगरा स्टेट हाईवे पर जैतपुर के प्यारम्पुरा गांव की है। पढ़ें पूरी खबर… नोएडा में मोनिका नागर हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी, 7 मई को हुई थी मौत ग्रेटर नोएडा के चर्चित मोनिका नागर हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दादरी कोतवाली पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। इससे पहले जांच में लापरवाही के आरोप में एक एसएसआई को निलंबित किया गया था। अब एसीपी ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक की जांच में पति अनुज चौहान और उसके परिवार के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपियों पर और गंभीर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर… आजमगढ़ में भूत-प्रेत का डर दिखाकर ठगी करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चंदा देवी को भूत-प्रेत का साया होने का झांसा दिया था। कटेरी बाजार के पास झाड़-फूंक के नाम पर दोनों ने महिला के सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे। पीड़िता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के बाद 2 मदरसे सील:1500 जवान तैनात; बाजार बंद, गवर्नर वीके सिंह की बेटी पहुंचीं
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी के पोते की कनपटी पर सटाया तमंचा:हापुड़ में 2 करोड़ की फिरौती मांगी, सवा किलो सोना और नकदी लूट ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment