Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किराया न देने पर ऑटो से महिला को फेंका:आगरा में ड्राइवर ने गालियां दीं, मारपीट की; फिर भीड़ ने कर दी चालक की पिटाई

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा में 10 रुपए किराया न देने पर नशे में धुत ऑटो चालक ने महिलाओं के साथ मारपीट की। जब महिलाओं ने ऑटो रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने वाहन तेजी से दौड़ा दिया। इस दौरान उसकी चपेट में दो बाइक सवार भी आ गए, जिससे वे घायल हो गए। पीछा करने पर चालक ने एक महिला को चलते ऑटो से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आगे जाकर ऑटो एक स्थान पर टकरा गया, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार को ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया में हुई। 5 रुपए किराया पड़ता 10 रुपए बता रहा था टेढ़ी बगिया के रहने वाली नूरी बेगम और नरगिस ने बताया- वह शाम करीब 5 बजे ऑटो से शाहदरा जा रही थीं। ऑटो में बैठने के बाद चालक ने 10 रुपए किराया बताया। जब उन्होंने उतरने की बात कही तो चालक गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। शोर सुनकर लोगों ने पीछा किया तो चालक ने दो बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वे मामूली रूप से घायल हो गए। विरोध करने पर चालक ने नूरी बेगम को चलते ऑटो से धक्का दे दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर अकरम खान और परवेज खान ने बाइक से पीछा कर चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि चालक नशे में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किराए को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में दबंग युवती ने मस्जिद में की तोड़फोड़, VIDEO:सामान जलाया, ताला जड़ा; पुलिस ने केस दर्ज किया
    Next Article
    डीएम-एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को परोसा भोजन:जल्द होगी पासिंग परेड, हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन में उत्साह का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment