Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में दबंग युवती ने मस्जिद में की तोड़फोड़, VIDEO:सामान जलाया, ताला जड़ा; पुलिस ने केस दर्ज किया

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले के थाना शहजादनगर क्षेत्र के दबका गांव में एक युवती ने मस्जिद में तोड़फोड़ की और कुछ सामान जला दिया। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि हलीमा खान नामक युवती अपनी महिला अंगरक्षक और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ गांव पहुंची। वह सीधे मस्जिद के अंदर गई और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद उसने मस्जिद के अंदर रखा कुछ सामान बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। 7 तस्वीरें देखिए… इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ महिलाओं ने अपने घर की छत से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घटना के समय पुलिसकर्मी मौजूद थे। वीडियो वायरल होने के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और ग्रामीण कैमरे पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे गांव के फारूक ने युवती के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि घटना की असली वजह क्या थी और किस आधार पर यह कदम उठाया गया। फिलहाल, पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अर्वाचीन पब्लिक स्कूल पर 6 लाख का जुर्माना:अधिक फीस वसूली पर कार्रवाई, हापुड़ DM से अभिभावकों ने की थी शिकायत
    Next Article
    किराया न देने पर ऑटो से महिला को फेंका:आगरा में ड्राइवर ने गालियां दीं, मारपीट की; फिर भीड़ ने कर दी चालक की पिटाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment