Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Karnataka Political Crisis | कर्नाटक में बड़े राजनीतिक उलटफेर की आहट! CM सिद्धरमैया दे सकते हैं इस्तीफा, आज बुलाई मंत्रियों की 'अहम बैठक'

    3 hours from now

    1

    0

    कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की तेज होती अटकलों के बीच, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बृहस्पतिवार (28 मई 2026) सुबह अपने आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए एक 'हाई-प्रोफाइल' नाश्ते की मेजबानी करने जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि सिद्धरमैया अगले एक-दो दिनों के भीतर, संभवतः आज ही अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं। इस संभावित इस्तीफे के पीछे का मुख्य उद्देश्य उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी का रास्ता साफ करना बताया जा रहा है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब खबरें हैं कि कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत देते हुए सिद्धरमैया को पार्टी में केंद्रीय भूमिका तथा राज्यसभा सीट की पेशकश की है। हालांकि सूत्रों के अनुसार सिद्धरमैया ने अभी तक इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि चूंकि यह संदेश सीधे राहुल गांधी की ओर से आया है, इसलिए सिद्धरमैया पद छोड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं। मुख्यमंत्री पहले भी कई बार कह चुके हैं कि अगर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा तो वह पद छोड़ देंगे। हालांकि कांग्रेस ने मंगलवार को कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाओं को ‘‘महज अटकलबाजी’’ बताया और कहा कि केंद्रीय व राज्य नेतृत्व के बीच दिनभर चली बैठकों का उद्देश्य केवल राज्यसभा और विधान परिषद के आगामी चुनावों पर चर्चा करना था। सिद्धरमैया और शिवकुमार को मंगलवार को पार्टी ने दिल्ली बुलाया था, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिव के. सी. वेणुगोपाल तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।इसे भी पढ़ें: Israel Hamas Conflict | गाजा में ईद से ठीक पहले इजराइल का बड़ा हवाई हमला: हमास का नया सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओडेह ढेर, 3 की मौत इस बीच सिद्धरमैया और उनके साथ दिल्ली गए कुछ मंत्री देर रात बेंगलुरु लौट आए। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचने के बाद भी उन्होंने मंत्रियों के साथ बंद कमरे में बैठकें कीं। मुख्यमंत्री बुधवार को राज्य कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और विधान सौध में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।इसे भी पढ़ें: Bengaluru Ebola Virus Alert | बेंगलुरु में इबोला वायरल का प्रकोप! एयरपोर्ट पर उतरी युगांडा की महिला आइसोलेट, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल यह भी बताया जा रहा है कि वेणुगोपाल और सुरजेवाला जल्द ही बेंगलुरु पहुंचने वाले हैं। शिवकुमार के समर्थक लंबे समय से उन्हें मुख्यमंत्री बनने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के समय सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच सत्ता बंटवारे का एक समझौता हुआ था।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI का बड़ा एक्शन, लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग टीचर समेत 2 और गिरफ्तार
    Next Article
    Bengaluru Ebola Virus Alert | बेंगलुरु में इबोला वायरल का प्रकोप! एयरपोर्ट पर उतरी युगांडा की महिला आइसोलेट, जांच के लिए पुणे भेजे गए सैंपल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment