Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Karthigai Deepam पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने में तमिलनाडु सरकार नाकाम: BJP

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने मंगलवार को राज्य सरकार पर मदुरै जिले की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित ‘दीपथून’ (दीप स्तंभ) पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने के उच्चतम न्यायालय के निर्देश को लागू करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में नागेंद्रन ने कहा कि शीर्ष अदालत ने निर्धारित स्तंभ पर दीप जलाने का निर्देश देने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन इस आदेश को लागू करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय ने भी मंगलवार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए हिरासत में लिए गए लोगों को तत्काल रिहा करने और जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों को शीर्ष अदालत के आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया था।इसके बावजूद अधिकारियों ने ‘दीपथून’ के बजाय केवल पिल्लैयार मंदिर में दीप जलाया। नागेंद्रन ने कहा, ‘‘अदालत को यह भरोसा दिलाने के बाद कि व्यवस्था की जा रही है, पिल्लैयार मंदिर में दीप जलाना धोखा देने जैसा है। यह किसी बच्चे को टॉफी देकर बहलाने जैसा है और वे उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ भाजपा नेता ने जिला प्रशासन को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिलाधिकारी के पास जिला मजिस्ट्रेट के तौर पर राजनीतिक दबाव के आगे झुके बिना स्वतंत्र रूप से अदालत के आदेश लागू कराने का अधिकार है।उन्होंने कहा कि इस मामले में जिलाधिकारी को ‘‘पहला आरोपी’’ माना जाना चाहिए। वहीं, इस मामले में कानूनी विशेषज्ञों ने कहा कि याचिकाकर्ता उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश का जानबूझकर पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए शीर्ष अदालत का रुख कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sourav Das का आरोप: युवाओं के आंदोलन से डरी सरकार, Oxford Union जाने से रोका गया
    Next Article
    SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment