Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केसी त्यागी का रालोद में जाना तय:गोष्ठी के इनविटेशन कार्ड पर चौधरी परिवार की 3 पीढ़ियों की फोटो

    2 hours ago

    1

    0

    जदयू में लंबी राजनीतिक पारी खेलने वाले केसी त्यागी राष्ट्रीय लोकदल के साथ नया राजनीतिक सफर शुरू करेंगे। इस बात से लगभग पर्दा उठ चुका है। बेशक रालोद और केसी त्यागी दोनों ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन एक इनविटेशन कार्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है। केसी त्यागी और रालोद दोनों की ओर से दैनिक भास्कर को एक इनविटेशन कार्ड भेजा गया है। जिसमें केसी त्यागी के साथ चौधरी परिवार की 3 पीढ़ियों की तस्वीरें हैं। किसानों की समृद्धि पर होगी चर्चा 22 मार्च को दिल्ली मावलंकर हॉल में जो गोष्ठी रखी गई है उसको खुशहाल किसान-मजबूत भारत नाम दिया है। इस गोष्ठी में किसानों की समृद्धि और देश की मजबूती पर विचार विमर्श होगा। गोष्ठी में आमंत्रण के लिए ये इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर भी सर्कुलेट किया जा रहा है। वहीं त्यागी और रालोद दोनों ओर से अपने खास लोगों को भेजा गया है। भारत रत्न चौधरी चरण सिंह, अजीत सिंह की फोटो इनविटेशन कार्ड पर एक तरफ भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की फोटो है। कार्ड के दूसरी ओर केसी त्यागी उनके साथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की तस्वीर लगाई गई है। कार्ड के ऊपर महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर,राममनोहर लोहिया, कर्पूरी ठाकुर, और जयंत चौधरी के पिता एवं पूर्व मंत्री स्व. चौधरी अजीत सिंह की तस्वीर है। इस तरह इस निमँत्रण पत्र पर चौधरी परिवार की तीनों पीढ़ियों को स्थान दिया गया है। राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार ये निमंत्रण पत्र संकेत है कि केसी त्यागी का अगला कदम रालोद के साथ होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत:बाइक सवार बेटा और कार में बैठे तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    रविवार को विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेगी निषाद पार्टी:करेंगे शक्ति प्रदर्शन; आरक्षण के साथ बालू घाटों पर मांगेंगे अधिकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment