Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में कार की टक्कर से दादी-पोती की मौत:बाइक सवार बेटा और कार में बैठे तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद रोड पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दादी और पोती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा दादी का बेटा और कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान खैरपुर निवासी 65 वर्षीय रामवती और उनकी 12 वर्षीय पोती रौनक के रूप में हुई है। बाइक रामवती का बेटा बुधपाल (40) चला रहा था। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधपाल अपनी मां रामवती और बेटी रौनक के साथ अपनी मौसी के घर गांव कपूरापुर जा रहे थे। गांव फीलनगर के पास जलालाबाद रोड पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार में सवार बरेली निवासी चालक विजयपाल सहित एक महिला और एक बच्ची को भी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा। बरेली में चिकित्सकों ने बाइक सवार रामवती और पोती रौनक को मृत घोषित कर दिया। बुधपाल का उपचार जारी है। सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि घायलो का उपचार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS अधिकारी समेत 3 घरों में करोड़ों की चोरी:बस्ती में खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे, CCTV में दो संदिग्ध कैद
    Next Article
    केसी त्यागी का रालोद में जाना तय:गोष्ठी के इनविटेशन कार्ड पर चौधरी परिवार की 3 पीढ़ियों की फोटो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment