Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज-ऐशबाग नई ट्रेन शुरू:मैलानी रूट की 7 पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय; 27 जुलाई से नई समय-सारिणी लागू

    18 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज-ऐशबाग के बीच नई दैनिक ट्रेन (15311/15312) का संचालन शुरू कर दिया है। इसके चलते मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर और पीलीभीत रेलखंड पर संचालित सात पैसेंजर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। मुख्य परिचालन प्रबंधक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार नई समय-सारिणी 27 जुलाई से लागू हो गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (55087) अब सुबह 5:00 बजे के बजाय 4:45 बजे रवाना होगी। वहीं डालीगंज-मैलानी पैसेंजर (55084) अब डालीगंज से सुबह 8:10 बजे चलेगी और दोपहर 1:05 बजे मैलानी पहुंचेगी। पहले इसका प्रस्थान समय सुबह 8:45 बजे और आगमन समय दोपहर 1:25 बजे था। मैलानी-सीतापुर पैसेंजर (55081) अब दोपहर 2:10 बजे के बजाय 2:00 बजे रवाना होगी। वहीं पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर (55357) सुबह 6:45 बजे चलेगी और 9:05 बजे मैलानी पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह 7:10 बजे चलती थी और 9:40 बजे पहुंचती थी। पीलीभीत और डालीगंज रूट की ट्रेनों का भी बदला शेड्यूल मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर (55358) अब सुबह 5:10 बजे रवाना होगी, जबकि पहले इसका समय सुबह 5:35 बजे था। वहीं पीलीभीत-मैलानी-डालीगंज पैसेंजर (55085) अब पीलीभीत से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी। पहले यह ट्रेन शाम 5:20 बजे रवाना होती थी। लखीमपुर की अधिकांश ट्रेनों पर असर नहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार लखीमपुर होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संशोधन मुख्य रूप से मैलानी स्टेशन से संचालित ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय को लेकर किया गया है। यात्रियों से नई समय-सारिणी देखने की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले नई समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पर किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद के सरकारी स्कूलों में घट रहे छात्र:पांच साल में 46 हजार छात्र कम हुए, स्कूल चलो अभियान के बावजूद एडमिशन में गिरावट
    Next Article
    उन्नाव में युवक पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला:CCTV में कैद हुई वारदात, स्कूटी से घर लौटते समय रास्ते में रोकास मारपीट का आरोप; आरोपी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment